लाइव न्यूज़ :

Road Accident: महाकुंभ जा रही बस हादसे का शिकार, खड़े ट्रक से टक्कर के बाद 1 की मौत, 18 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 19, 2025 12:07 IST

Road Accident: प्रयागराज में महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश सीमा पर एक स्थिर ट्रक से टकरा गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए।

Open in App

Road Accident: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस के बुधवार को छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश सीमा पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 18 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमा पर बसे खैरझिटी गांव के पास बस सुबह लगभग सात बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 18 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना के बाद अनूपपुर जिले (मध्य प्रदेश) और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले (छत्तीसगढ़) के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने शव और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर से श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज जा रही थी और वह खैरझिटी गांव के करीब सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि बस के खलासी की दुर्घटना में मौत हो गई तथा 18 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अनूपपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है। 

टॅग्स :महाकुंभ 2025सड़क दुर्घटनाछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?