लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: बिलासपुर में नाबालिग लड़की से बलात्कार, गर्भ ठहरा तो कराया गर्भपात, मामले में चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 1, 2020 13:05 IST

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और फिर गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। मामला बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नाबालिग लड़की से बलात्कार और गर्भपात का मामलालड़क को बोलने में तकलीफ है, परिजनों के अनुसार छह माह पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नाबालिग लड़की से बलात्कार और गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने उसके चार रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है।

बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के कोटा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक आदिवासी लड़की के साथ बलात्कार करने तथा गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने लड़की से बलात्कार के आरोपी उसके चचेरे भाई तथा सहयोग करने के आरोप में दादा, चाचा और चाची को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को लड़की की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। लड़की की मां ने कहा कि वह कोटा में रहती है और उसकी बेटी गांव में दादा और चाचा के साथ रहती है।

उसकी बेटी को बोलने में तकलीफ है। शिकायत में लड़की की मां ने कहा कि जब वह गांव पहुंची तो कुछ दिन पहले बेटी ने इशारे से बताया कि उसके चचेरे भाई ने लगभग छह माह पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और गर्भ ठहर जाने पर कोरबा में एक रिश्तेदार के पास ले जाकर गर्भपात करवा दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित गांव में जाकर मामले की जांच की और मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो कानून के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

टॅग्स :रेपछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी