लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2019 10:42 IST

एनकाउंटर के बाद घटनास्थल से हथियार और बारूद बरामद किया गया है। ऑपरेशन अभी भी जारी है। 

Open in App

छत्तीसगढ़ में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी ने बताया कि राजनांदगांव के बगनदी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले जंगल में नक्सलियों और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया गया है।

डीजीपी ने बताया कि मुठभेड़ में कोई सुरक्षाकर्मी हताहत नहीं हुआ। एनकाउंटर के बाद घटनास्थल से हथियार और बारूद बरामद किया गया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिला पुलिस बल, डीआरजी और सीएएफ की टीम शनिवार सुबह सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी। इसी दौरान बागनदी इलाके में नक्सलियों के साथ सुरक्षा बल की मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में सात नक्सली मारे गए।सभी मारे गए नक्सलियों के शव बरमाद कर लिए हैं। मौके से AK-47, एक 303 राइफल, 12 बोर बंदूक और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया