लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः जारी मुठभेड़ में एक और नक्सली ढेर, जवानों ने सुबह से आठ शव किए बरामद

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 19, 2018 11:09 IST

एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के सात शव गुरुवार की सुबह बरामद किए गए हैं, जिनमें तीन महिलाएं शामिल है। साथ ही साथ जवानों उनके कब्जे से हथियार बरामद हुए हैं।

Open in App

रायपुर, 19 जुलाईः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा और बीजापुर इलाके में चल रहे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के सात शव गुरुवार की सुबह बरामद किए गए हैं, इसके बाद एक और शव बरामद किया गया है। साथ ही साथ जवानों उनके कब्जे से हथियार बरामद हुए हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, 'छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर के जंगलों में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड और एसटीएफ के संयुक्त कार्रवाई में 8 नक्सलियो को ढेर कर दिया गया है, जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। इस दौरान जवानों को उनके कब्जे से दो इंसॉस राइफले, दो 303 राइफलें और एक बारह बोर की बंदूक मिली है। वहीं, अभी नक्सलियों और जवानों के बीच में एनकाउंटर जारी है।'आपको बता दे, बीते दिन बुधवार को राजनांदगांव जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में एक इनामी महिला नक्सली को मार गिराया। राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि जिले के कोहका पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोंडाल पहाड़ी के करीब जिला पुलिस बल और भारत तिब्बत सीमा पुलिस के संयुक्त दल ने म​हिला नक्सली जरीना को मार गिराया। जरीना पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि जिले के मानपुर क्षेत्र में संयुक्त दल गश्त के लिए गया था। दल जब कोंडाल पहाड़ी के करीब पहुंचा तब नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। दल की ओर से जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी जिसमे जरीना मारी गयी। दोनों ओर से भारी गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए थे। जरीना नक्सलियों के औंधी मोहला ज्वाइंट एरिया कमेटी की सक्रिय सदस्य थी। पुलिस ने घटनास्थल से 12 बोर बंदूक और अन्य सामान बरामद किया है।

जरीना नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर की निवासी थी। वह वर्ष 2005 से नक्सलियों के साथ जुड़ी थी। उसके खिलाफ पुलिस दल पर हमला समेत 16 अपराध दर्ज थे। राजनांदगांव जिले में पुलिस दल ने पिछले दो वर्ष में 18 नक्सलियों को मार गिराया है।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :नक्सलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए