लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: 10 साल से झोपड़े में चल रहा है ये स्कूल, बारिश में करना पड़ता है बंद

By एएनआई | Updated: March 27, 2019 15:49 IST

यहां स्कूल की हालत इतनी खराब है कि बारिश के मौसम में सापों और अन्य जहरीले कीड़ों के डर से स्कूल की छुट्टी करनी पड़ती है।

Open in App

शिक्षा आज जहां जीवन के सबसे महत्वपूर्ण आयामों में से एक है तो वहीं छत्तीसगढ़ के कोन्डागांव में इमारत के बजाय झोपड़ी में पढ़ना  छात्रों की मजबूरी हो गई है। यहां पिछले 10 साल से प्राथमिक स्कूल झोपड़ी में चल रही है।

स्कूल की हालत इतनी खराब है कि बारिश के मौसम में सापों और अन्य जहरीले कीड़ों के डर से स्कूल की छुट्टी करनी पड़ती है। दिलचस्प बात यह है कि इस स्कूल को एक अच्छा-खासा शौचालय मुहैया कराया गया है।

स्कूल के एक अध्यापक, मंशाराम ने दावा किया, 'हम हर दर्जे के अधिकारी से इस बात का अनुरोध कर चुके हैं कि छात्रों के लिए एक योग्य स्कूल बनवाया जाए। यहां छात्रों के लिए पढ़ाई पर ध्यान देना काफी मुश्किल है।

सरपंच ऋतुराज नेताम के एक प्रतिनिधि ने मीडिया से कहा, 'सरकार का दावा है कि विकास हर गांव तक पहुँच गया है लेकिन कोई भी स्कूल की स्थिति देख सकता है। हमने संबंधित अधिकारियों से अपील की है, लेकिन सारी कोशिशें व्यर्थ हो गए।'

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी