लाइव न्यूज़ :

‘छपाक’ फिल्म मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, महाराष्ट्र में कर मुक्त होगी ‘पानीपत’

By भाषा | Updated: January 9, 2020 19:47 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अभिनीत यह फिल्म मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को ट्वीट किया कि दीपिका पादुकोण अभिनीत फ़िल्म ‘छपाक’ को राज्य में टैक्स फ़्री कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में 'छपाक’ फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। यह फिल्म 10 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

तेजाब हमले में जिंदा बची लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी पर आधारित 10 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म ‘छपाक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अभिनीत यह फिल्म मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को ट्वीट किया कि दीपिका पादुकोण अभिनीत फ़िल्म ‘छपाक’ को राज्य में टैक्स फ़्री कर दिया गया है।

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘यह फ़िल्म समाज में एसिड पीड़ित महिलाओं को लेकर एक सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ उस पीड़ा के साथ आत्मविश्वास, संघर्ष, उम्मीद और जीने के जज़्बे की कहानी तथा ऐसे मामलों में समाज की सोच में बदलाव लाने के संदेश पर आधारित है।’’ 

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में 'छपाक’ फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। जनसंपर्क विभाग ने एक बयान जारी कर आज बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में फिल्म ‘छपाक’ को टैक्स फ्री कर दिया है। यह फिल्म 10 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वहीं, मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट कर कहा कि समाज में महिलाओं के ऊपर तेजाब से हमले करने जैसे जघन्य अपराध को दर्शाती और समाज को जागरूक करती हिंदी फिल्म ‘छपाक’ को सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। 

आशुतोष गोवारिकर निर्देशित ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वाली फिल्म ‘पानीपत’ महाराष्ट्र में कर मुक्त होगी। फिल्म के निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सैनन अभिनीत यह फिल्म 1761 में हुए पानीपत के तीसरे युद्ध पर आधारित है।

फिल्म छह दिसंबर, 2019 में रिलीज हुई थी। रिलायंस एंटरटेनमेंट की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘‘महाराष्ट्र में अब ‘पानीपत’ कर मुक्त है।’’ गोवारिकर ने राज्य सरकार के इस फैसले को लेकर ट्विटर पर शुक्रिया अदा किया।

फिल्मकार ने ट्वीट किया, ‘‘दिल से आभार! ‘पानीपत’ के जरिए पर्दे पर मराठा गौरव को लाने के हमारे प्रयास में कर मुक्त का दर्जा देने के लिए शुक्रिया मुख्यमंत्री जी।’’ ‘पानीपत’ का निर्माण सुनीता गोवारिकर और रोहित शेलाटकर की कंपनी विजन वर्ल्ड ने किया है।

 

 

टॅग्स :मध्य प्रदेशफिल्मछपाक मूवीपानीपतमहाराष्ट्रमुंबईछत्तीसगढ़कमलनाथभूपेश बघेलउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?