लाइव न्यूज़ :

छगन भुजबल ने कहा, "भाजपा के साथ गठबंधन किया है, विलय नहीं, एनसीपी की विचारधारा पर अब भी कायम हैं"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2023 14:34 IST

एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा कि अजित पवार की अगुवाई में उन लोगो ने भाजपा के साथ गठबंधन किया है, विलय नहीं। उन्होंने कहा कि जूनियर पवार के नेतृत्व में एनसीपी के नेता अब भी पार्टी की विचारधारा को अक्षुण बनाये हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछगन भुजबल ने कहा कि उन लोगो ने भाजपा के साथ गठबंधन किया है, विलय नहीं एनसीपी अजित पवार के नेतृत्व में अब भी पार्टी की विचारधारा को अक्षुण बनाये हुए हैभुजबल ने कहा कि जब एनसीपी के 45 विधायक अजित पवार के साथ चले गये तो अकेले क्या करते

मुंबई: महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ एनसीपी के बड़े धड़े के साथ जाने वाले एनसीपी प्रमुख शरद पवार के सबसे भरोसेमंद माने जाने वाले छगन भुजबल ने कहा कि एनसीपी ने भाजपा के साथ गठबंधन किया है, विलय नहीं। उन्होंने कहा कि अजित पवार के नेतृत्व में एनसीपी के नेता अब भी पार्टी की विचारधारा को अक्षुण बनाये हुए हैं।

शिंदे सरकार के मंत्री छगन भुजबल ने कई मौकों पर भाजपा के साथ हाथ मिलाने पर अपना रुख बदलने के लिए एनसीपी के संस्थापक शरद पवार की आलोचना की और कहा, "जब एनसीपी के 53 में से 45 विधायक अजित पवार के साथ चले गये हैं तो भला वो क्यों बाहर रहते।''

भुजबल ने सोमवार को पुणे के महात्मा फुले वाडा में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 2014 में विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना के समर्थन के बिना सरकार बनाने के बाद शरद पवार ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा, "उस समय मुझे बेहद आश्चर्य हुआ जब शरद पवार ने कहा कि हम विपक्ष में हैं। साल 2017 में भी जब मैं जेल में था, तब एनसीपी के पांच नेताओं और भाजपा के पांच नेताओं ने एनसीपी को सरकार में शामिल करने के बारे में चर्चा की थी और ये सारी बात शरद पवार की जानकारी में थी। उस समय पवार ने कहा कि भाजपा-एनसीपी सरकार का गठबंधन तभी होगा, जब भाजपा सहयोगी पार्टी शिवसेना से किनारा कर ले लेकिन बाद में वो पीछे हट गए।''

यह पूछे जाने पर कि क्या छगन भुजबल और अजित पवार ने शिंदे सरकार में शामिल होने के लिए अपनी विचारधारा बदल ली, भुजबल ने कहा कि उन्होंने भाजपा के साथ विलय नहीं किया है सिर्फ गठबंधन किया है और वो एनसीपी की विचारधारा के साथ हमेशा रहेंगे।

उन्होंने कहा, बिहार के सीएम नीतीश कुमार बीजेपी के साथ थे, उन्होंने एनडीए छोड़ दिया। ममता बनर्जी भी बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए का हिस्सा रही हैं तो क्या उन्होंने अपनी विचारधारा छोड़ दी। ठीक उसी तरह से हमने भी बीजेपी के साथ गठबंधन किया है, लेकिन अपनी विचारधारा पर कायम हैं।"

छगन भुजबल ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन वाली सरकार के साथ जाने के निर्णय पर कहा, "आखिर कब तक इस तरह का असंगत रुख चलता रहेगा? कभी पार्टी में तय होता है कि भाजपा के साथ जाना है और कभी तय होता है कि भाजपा से दूर रहना है। आखिर बार-बार ऐसे फैसले बदलते रहेंगे तो पार्टी की कितनी विश्वसनीयता बची रहेगी। लोगों को यह बात पसंद नहीं आयी की भाजपा-एनसीपी सार्वजनिक रूप से लड़ें और बंद दरवाजे के पीछे बातचीत भी करते रहेंगे।"

मालूम हो कि भुजबल और अजित पवार समेत आठ अन्य एनसीपी विधायकों ने 24 साल पुरानी पार्टी से अलग होकर 2 जुलाई को एकनाथ शिंदे सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके बाद अजित पवार ने शिंदे सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। 

टॅग्स :छगन भुजबलNCPशरद पवारअजित पवारशिव सेनाShiv Sena
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत