लाइव न्यूज़ :

Cheetah In Kuno: कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा ने 3 शावकों को दिया जन्म

By आकाश सेन | Updated: January 3, 2024 19:13 IST

भोपाल: श्योपुर कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आई मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। बुधवार को कूनो डीएफओ ने शावकों की जन्म की खुशखबरी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देनए साल में कूनो में फिर गूंजी किलकारी ।अपने जन्मदिन पर प्रधान मंत्री मोदी ने रखा था आशा का नाम।इससे पहले मादा चीता सियाया ने 24 मार्च को चार शावकों को जन्म दिया था।

भोपाल:मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से एक बड़ी खुशखबरी आई है। मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। चीते के नन्हे शावकों को देखकर वन कर्मियों में खुशी दौड़ गई। तीनों नन्हे शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं। 

नेशनल पार्क का मैदानी अमला और डॉक्टरों की टीम शावकों पर नजर बनाए हुए हैं। इन नन्हे मेहमानों के जन्म से कूनो में अब कुल 18 चीता और शावक हो गए हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया था आशा को नामगौरतलब है कि पिछले साल 17 सितंबर को नामीबिया से कूनों नेशनल पार्क में लाई गई मादा चीता आशा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही नाम दिया था। उन्होंने ही इन्हें कूनो में रिलीज किया था। आशा से उम्मीद भी जताई गई थी कि वह कूनो के साथ देश को जल्द खुशखबरी देगी और हुआ भी ऐसा ही । 

17 सितंबर 2022 को नामीबिया से 8 चीते लाए गए थे। 18 फरवरी 2023 को साउथ अफ्रीका से 12 चीते लाए गए थे। इनमें से नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला 27 मार्च 2023 ने 4 शावकों को जन्म दिया था। इस तरह कुल 24 चीता शावकों में से अब तक 6 चीता और 3 शावकों की मौत हो गई। जिसके बाद 15 चीता कूनो में थे। अब आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। जिसके बाद कूनो में चीता और शावकों की संख्या 18 हो गई है।

टॅग्स :Madhya Pradeshमोहन यादवMohan YadavForest DepartmentBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?