लाइव न्यूज़ :

CBSE 12th Results 2018: Cbse.nic.in बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, यहाँ और ऐसे देखें रिजल्ट

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 26, 2018 12:31 IST

CBSE Result 2018: इस साल सीबीएसई की 12वीं कक्षा के लिए कुल 11,86,306 छात्रों ने पंजीकरण किया था। यह परीक्षा देश भर में स्थित 4,138 केंद्रों पर कराई गई थी। सीबीएसई १२वीं के स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in या अन्य वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अब अपना परिणाम देख सकते है। 

Open in App

नई दिल्ली, 26 मईः सेंट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एग्जामिनेशन (CBSE) ने 12वीं की परीक्षा का परिणाम (CBSE 12th Result 2018) घोषित कर दिया है। छात्र अपना 12वीं कक्षा रिजल्ट सीबीएसई बोर्ड (12th Result CBSE Board) की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके लिए वे cbse.nic.in  या अन्य वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर भी अपना सीबीएसई रिजल्ट 2018 (CBSE Results 2018) देख सकते हैं। बता दें,  सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट (CBSE Class 12th Result 2018) घोषणा की जानकारी  ट्विटर के जरिए शिक्षा मंत्रालय के सचिव अनिल स्वरूप ने गुरुवार को घोषणा की थी। 

चार हजार 138 केंद्रों पर कराई गई थी परीक्षा-

इस साल सीबीएसई की 12वीं कक्षा के लिए कुल 11,86,306 छात्रों ने पंजीकरण किया था। यह परीक्षा देश भर में स्थित 4,138 केंद्रों पर कराई गई थी। परीक्षा 13 अप्रैल को खत्म होनी थी, लेकिन आखिरी पेपर फिजिकल एजुकेशन कादेश के कई हिस्सों में लीक हो गया था, जिसके बाद उसको रद्द करना पड़ा था। 25 अप्रैल को इकनॉमिक का पेपर फिर से कराया गया था। अनुमान लगाया जा रहा था कि बोर्ड 12वीं के रिजल्ट (12th Result 2018 CBSE Board) में देरी कर सकता है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ है। मालूम हो कि इस साल सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू हुई थीं, जो 13 अप्रैल 2018 तक चलीं। 

सीबीएसई बोर्ड 12वीं का यहां देखें रिजल्ट (CBSE Board Class 12th Result 2018)

1. छात्र सीबीएसई बोर्ड  की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in  या अन्य वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं। 

2. होम स्क्रीन पर सीबीएसई रिजल्ट 2018 लिंक पर क्लिक करें (CBSE Result 2018)।   

3. रोल नंबर, नाम, रजिस्ट्रेशन या पूछी गई जानकारियां भरें।

4.  स्क्रीन पर मौजूद सीबीएसई रिजल्ट (CBSE XII Result / CBSE 12th Result 2018) की कॉपी को डाउनलोड कर कर उसका प्रिंट आउट ले लें। 

वेबसाइट के साथ ही इन चार तरीकों से देख सकते हैं रिजल्ट (CBSE Result 2018)

CBSE की आधिकारिक वेबसाइट- स्टूडेंट्स अपने स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट (CBSE 12th Result 2018) चेक कर सकते हैं।

SMS- स्टूडेंट्स एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए प्रति एसएमएस 50 पैसे निर्धारित किए गए है।

डिजीलॉकर- स्टूडेंट्स के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर अकाउंट डिटेल्स भेजे जाएंगे। इस सुविधा से आप  CBSE Board Results 2018 का मार्कशीट अपने लॉकर में पा सकेंगे।

IVR- स्टूडेंट्स आईवीआर सिस्टम के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके तहत आप कॉल करके अपना रिजल्ट जान पाएंगे। इसके लिए प्रति रोलनंबर प्रति मिनट 30 पैसे की राशि निर्धारित की गई है।

गूगल  से देखें CBSE के 12वीं के नतीजे- छात्र google.com वेबसाइट को लॉगइन करें।  इसके बाद CBSE 10 and 12 Results 2018 कीवर्ड सर्च करें। एक नई विंडो ओपेन होगी, वहां रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट उपलब्ध होगा। 

टॅग्स :बोर्ड परीक्षा 2018सीबीएसई.एनआईसी.इनसीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतPariksha Pe Charcha 2026: दोहरा जीवन जीते-जीते हम सभी नहीं क्या पाखंडी बन जाते हैं!

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?