लाइव न्यूज़ :

गुजरात: ठगी करने वाली अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य सरगना सहित चार आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 3, 2019 02:35 IST

इससे पूर्व भी आरोपी नीट में उतीर्ण छात्रों को रिकार्ड प्राप्त कर मेडिकल शिक्षा से सम्बंधित छात्रों के परिजनों को फोन कर झांसे में लेकर एडमिशन कराने के नाम पर लाखों की ठगी कर चुके है। आरोपियों से पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलने की सम्भावना है।

Open in App

राजस्थान पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में सोमवार को ठगी गिरोह के सरगना को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस संबंध में जयपुर आयुक्तालय के शिप्रा पथ थाना क्षेत्र में 25 अगस्त को मामला दर्ज कराया गया था।

गिरोह के अन्य तीन सदस्यों को 29 अगस्त को मुम्बई से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) योगेश दाधीच ने बताया कि पुलिस के विशेष दल ने ठगी के मुख्य आरोपी सरगना सतीश कानानी उर्फ डॉक्टर आकाश को सोमवार को सूरत से गिरफ्तार कर किया गया । उन्होंने बताया कि दल ने इससे पहले गिरोह के तीन अन्य सदस्यों--आषीश कुमार सिंह, हर्षदीप कुमार एवं सुधीर कुमार सुमन को गत 29 अगस्त को मुम्बई से गिरफ्तार किया था।

आरोपियों को 30 अगस्त को न्यायालय में पेश किया गया और 4 सितम्बर तक का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता को उसकी पुत्री का मेडिकल कॉलेज में दाखिला करवाने के लिये 23 अगस्त को गोवा मेडिकल कॉलेज में बुलाया था। वे गिरोह के सरगना सतीश कानानी को डॉक्टर आकाश के रूप पेशकर गोवा मेडिकल कॉलेज में शिकायकर्ता से मिले और उन्होंने फीस के नाम पर 8 लाख रूपये उनसे ले लिये।

उन्होंने बताया कि आरोपी कानानी ने शिकायतकर्ता की पुत्री से कॉलेज में ही फार्म भरवाया तथा उनसे कहा कि अभी सर्वर डाउन है, ऐसे में डी.डी. बनवाने में परेशानी आ रही है, इसलिये वे नगद भुगतान कर दें, हम डी.डी. बनवा लेंगे। उन्होंने शिकायतकर्ता पक्ष को मेडिकल कॉलेज में घुमाया, उन्हें कैन्टीन में नास्ता करवाया और विश्वास जीत कर धोखाधडी से 8 लाख रुपए हडप लिये। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता से बकाया राशि 17 लाख रू बाद में देने को कहा था।

इससे पूर्व भी आरोपी नीट में उतीर्ण छात्रों को रिकार्ड प्राप्त कर मेडिकल शिक्षा से सम्बंधित छात्रों के परिजनों को फोन कर झांसे में लेकर एडमिशन कराने के नाम पर लाखों की ठगी कर चुके है। आरोपियों से पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलने की सम्भावना है।

टॅग्स :गुजरातक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीसूरत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप