लाइव न्यूज़ :

घाटकोपर विमान हादसाः यूपी सरकार का नहीं है चार्टर्ड विमान, 2014 में UY Aviation को बेचा

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 28, 2018 16:47 IST

मुंबई के घाटकोपर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त विमान यूपी सरकार का बताया जा रहा था। सरकार ने साफ किया है कि यह विमान 2014 में ही बेच दिया गया था। उस वक्त इलाहाबाद में इस विमान का हादसा हो गया।

Open in App

मुंबई, 28 जून। मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक चार्टर्ज विमान हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। चार लोग विमान में सवार थे और एक व्यक्ति के ऊपर विमान गिरने से उसकी मौत हो गई। शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि यह विमान उत्तर प्रदेश सरकार का है। जैसे ही यह खबर फैली सरकार ने सफाई दी है कि यह चार्टर्ड विमान उनका नहीं है।

क्रैश हुआ क्राफ़्ट को यूपी सरकार ने 2104 में पुणे की सिल्वर जुबली कम्पनी को बेचा गया था। उसके बाद सिल्वर जुबली कम्पनी ने UY AVIATION को बेच दिया था। लेकिन क्रैश हुआ क्राफ़्ट VT-UPZ भी डीजीसीए की वेबसाइट पर नहीं दिख रहा है। सूत्रों के अनुसार ये अवैध तरीक़े से उड़ान भर रहा था। राज्य सरकार डीजीसीए को पत्र लिख कर यूपी सरकार के लोगो के प्रयोग किए जाने पर रिपोर्ट माँग सकती है।

यूपी सरकार का नहीं है विमान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि घाटकोपर में क्रैश चार्टर्ड विमान उनका नहीं है। 2014 तक उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन था। लेकिन इलाहाबाद में हुए एक हादसे के बाद इसे मुंबई की यूवाई एविएशन को बेंच दिया गया था। कंपनी मरम्मत के बाद विमान को चला रही थी।

किस वजह से हुआ हादसा?

हादसे के बाद डीजीसीए टीम जांच के लिए रवाना हो गई है। ये जुहू एयरपोर्ट पर टेस्ट फ्लाइट में था। इसने जुहू एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और वापस उसे जुहू एयरपोर्ट ही जाना था। बताया जाता है कि घाटकोपर इलाके में गगनचुंबी इमारतों के बीच यह विमान बेहद कम ऊंचाई पर उड़ रहा था। हालांकि हादसे की स्पष्ट वजहों का पता नहीं चल सका है।

सड़क पर लैंडिंग की कोशिश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चार्टर्ड विमान में गड़बड़ी के बाद इसे सड़क पर लैंडिंग की कोशिश की लेकिन उसके विंग पेड़ों से टकरागए जिसके बाद प्लने एक निर्माणाधीन बिल्डिंग पर क्रैश हो गया। प्लेन के क्रैश होने के साथ ही एक जोरदार धमाका हुआ और उसमें आग लग गई। इस धमाके के साथ ही इलाके में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। देखिए घटनास्थल का वीडियो...

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मुंबईविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे