लाइव न्यूज़ :

ईंधन मूल्य वृद्धि पर कलाकारों के ट्वीट को लेकर पटोले, फडणवीस के बीच आरोप-प्रत्यारोप

By भाषा | Updated: February 19, 2021 18:42 IST

Open in App

मुंबई, 19 फरवरी भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस द्वारा नाना पटोले के बयान पर टिप्पणी के एक दिन बाद महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख ने शुक्रवार को पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के बयान को दिल पर लेने की जरूरत नहीं है। एक दिन पहले फडणवीस ने कहा था कि पटोले की यह टिप्पणी कि कुछ कलाकार ईंधन मूल्य वृद्धि पर कोई रूख नहीं अपना रहे हैं, केवल ‘‘प्रचार’’ हासिल करने के लिए है।

पटोले ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर अभिनेता अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार ईंधन मूल्य वृद्धि पर कोई रूख नहीं अपनाते तो महाराष्ट्र में उनकी फिल्मों की स्क्रीनिंग और शूटिंग नहीं होने दी जाएगी।

पटोले की आलोचना करते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस ने कथित तौर पर कहा था कि कांग्रेस नेता के बयान ‘‘प्रचार हासिल’’ करने के लिए हैं और इसे गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।

पलटवार करते हुए पटोले ने कहा, ‘‘फडणवीस नकारात्मक विचार के साथ बयान दे रहे हैं इसलिए उनके बयान को दिल पर लेने की जरूरत नहीं है।’’

उन्होंने यह भी पूछा कि मुद्दे पर उनके बयान से भाजपा क्यों इतना घबरा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल