लाइव न्यूज़ :

Chardham Yatra 2022: श्रद्धालुओं के लिए आज से खुल गए गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट, यात्रा के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

By रुस्तम राणा | Updated: May 3, 2022 15:39 IST

आज राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी यमुनोत्री के कपाट खुलने के कार्यक्रम में मौजूद रहे। इसी के साथ यमुनोत्री के भी कपाट मंगलवार को ही खुल गए।

Open in App
ठळक मुद्देइस बार चार धाम यात्रा में भारी मात्रा में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीदइस बार कोरोना के चलते रोजाना 15 हजार श्रद्धालु बद्रीनाथ के दर्शन कर सकेंगे

देहरादून: उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2022 का आज से विधिवत प्रारंभ हो गया है। मंगलवार को राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी यमुनोत्री के कपाट खुलने के कार्यक्रम में मौजूद रहे। इसी के साथ यमुनोत्री के भी कपाट मंगलवार को ही खुल गए हैं। जबकि शेष दो धाम केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट क्रमशः 6 मई और 8 मई को खुलेंगे।

कोरोना की वजह से यात्रा 2 साल तक रही बाधित

इस बार चार धाम यात्रा में भारी मात्रा में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। आने वाले कई दिनों के लिए रजिस्ट्रेशन पहले से ही फुल चल रहे हैं। दरअसल, कोरोना की वजह से 2 साल चार धाम यात्रा रही। ऐसे में इस बार यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह रहेगा। अनुमान है कि इस बार देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यात्रा करने के लिए पहुंचने वाले हैं। 

कोरोना की स्थिति को देखते हुए भक्तों की यात्रा को आसान बनाने के लिए सरकार ने कोरोना टेस्ट और वैक्सीनेशन सर्टिफिकेशन की जांच को भी अनिवार्य नहीं किया है। हालांकि तीर्थ यात्रियों की संख्या सीमित जरूर की गई है। 

तीर्थयात्रियों की संख्या होगी सीमित

सरकारी आदेश के मुताबिक रोजाना 15 हजार श्रद्धालु बद्रीनाथ के दर्शन कर सकेंगे। वहीं रोजाना 7 हजार तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर सकेंगे। ऐसे ही गंगोत्री में 7 हजार और यमुनोत्री में 4 हजार की संख्या में श्रद्धालु रोजाना दर्शन कर सकेंगे। नियमानुसार, समय सीमा 45 दिनों के लिए लागू की गई है। ये नियम कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से बनाए गए हैं। 

ऐसे कराएं चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन

यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए आपको उत्तराखंड चार धाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग द्वारा संचालित पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, खान-पान और पार्किंग की पूरी व्यवस्था की है।

टॅग्स :Char Dham Yatraगंगोत्रीयमुनोत्रीकेदारनाथबद्रीनाथ मन्दिरBadrinath Temple
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

ज़रा हटकेकेदारनाथ में फिर लौटी सर्दी! पट खुलने से पहले धाम बर्फ की चादर में ढका, देखें वायरल वीडियो

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?