लाइव न्यूज़ :

Chardham Yatra 2022: आज से आम लोगों के लिए खुल गए बद्रीनाथ धाम के कपाट, हर रोज कर सकेंगे इतने लोग दर्शन, यहां पर करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

By आजाद खान | Updated: May 8, 2022 07:58 IST

Chardham Yatra 2022: हजारों भक्तों की संख्या के बीच आज बद्रीनाथ के कपाट को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर आम लोगों के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआज सुबह बद्रीनाथ धाम का कपाट आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। बड़ी ही धूमधाम और पौराणिक परंपरा व विधि विधान के साथ इसके कपाट खोले गए हैं। जब कपाट को खोला गया था तब मंदिर में भक्तों की भारी संख्या मौजूद थी।

Chardham Yatra 2022: वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे धूमधाम के साथ बद्रीनाथ धाम के कपाट आज खोल दिए गए हैं। इस दौरान भारी तादात में भक्त वहां मौजूद थे। चारधामों में से एक बद्रीधाम के कपाट आज सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर खोले गए हैं। इससे पहले मंदिर को हर तरह के फूलों से सजाया गया था। आज सुबह जब बद्रीनाथ धाम को खोला गया था तब वहां हजारों की संख्या में भक्त मैजूद थे जो जयकार कर रहे थे। पौराणिक परंपरा व विधि विधान के साथ सेना के बैंड ने का भी सहारा लिया गया और इस तरह मंदिर के कपाट आम लोगों को लिए खोला गया है। 

हर रोज इतने लोग कर सकेंगे दर्शन

आपको बता दें कि प्रशासन के तरफ से इस साल हर रोज भक्तों के दर्शन करने की संख्या को तय की गई है। इसके तहत बद्रीनाथ धाम में प्रतिदिन 15 हजार लोग दर्शन कर पाएंगे। दर्शन करने से पहले भक्तों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा फिर जाकर वे अपनी चारधाम यात्रा को शुरू कर पाएंगे। प्रशासन ने अन्य धामों में भी श्रद्धालुओं की संख्या को तय की है जिसमें केदारनाथ में 12 हजार, गंगोत्री में 7 हजार और यमुनोत्री में 4 हजार भक्त ही केवल एक दिन में दर्शन कर पाएंगे। दर्शन करने से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी किया गया है। 

खोले गए अन्य धामों के गेट, यहां करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

बद्रीनाथ धाम से पहले अन्य धामों के भी गेट खोल दिए गए हैं। इससे पहले 6 मई को गंगोत्री और यमुनोत्री के भी कपाट खोल दिए गए थे। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में भक्तों की भारी भीड़ लगने वाली है क्योंकि दर्शन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बहुत पहले ही फुल हो गया है। वहीं अगर आप चारधाम की यात्रा करना चाहता है तो यात्रा से पहले आपको ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन कराना होगा जिसके लिए आपको उत्तराखंड के पर्यटन विभाग के अधिकारिक वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाना होगा और खुद को वहां रजिस्ट्रर कराना होगा।  

टॅग्स :बद्रीनाथ मन्दिरChar Dham Yatraगंगोत्रीकेदारनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

ज़रा हटकेकेदारनाथ में फिर लौटी सर्दी! पट खुलने से पहले धाम बर्फ की चादर में ढका, देखें वायरल वीडियो

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतगंगोत्री धाम में अब गैर-हिंदुओं के जाने पर रोक, बद्रीनाथ-केदारनाथ कमेटी भी इसी तरह के कदम पर कर रही है विचार

पूजा पाठकेदारनाथ और यमुनोत्री कपाट बंद, चारधाम-हेमकुंड साहिब दर्शन के लिए पहुंचे 50 लाख श्रद्धालु, जानें कब खुलेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी