लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand Yamunotri: यमुनोत्री में दर्शन, 'पहाड़ी रास्ते 'हाउसफुल', देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: May 11, 2024 15:40 IST

Uttarakhand Yamunotri: यमुनोत्री मंदिर के दरवाजे भक्तों के लिए खोल दिए गए। मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ पहाड़ों पर देखने को मिली।

Open in App
ठळक मुद्देयमुनोत्री के पहाड़ी रास्ते पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ीकई श्रद्धालुओं ने कहा कि वे दो घंटे से अधिक समय से संकरे रास्ते पर खड़े हैंमुख्यमंत्री ने आयुक्त गढ़वाल मंडल को निर्देशित किया कि चार धाम यात्रा की सारी व्यवस्था दुरुस्त की जाएं

Uttarakhand Yamunotri: यमुनोत्री मंदिर के दरवाजे भक्तों के लिए खोल दिए गए। मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ पहाड़ों पर देखने को मिली। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पहाड़ी रास्तों पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस वीडियो को वहां मौजूद किसी भक्त के द्वारा बनाया गया। जिसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। वहीं, लोगों ने इस वीडियो पर प्रदेश की धामी सरकार और जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया।

मालूम हो कि गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के साथ चार धाम यात्रा का एक हिस्सा है। शनिवार को यमुनोत्री के पहाड़ी रास्ते पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके कारण छोटे पहाड़ी रास्ते पर भारी भीड़ जमा हो गई। यहां बताते चले कि गढ़वाल हिमालय में यमुनोत्री मंदिर के दरवाजे भक्तों के लिए खोले जाने के एक दिन बाद कई लोगों को घंटों लंबी कतारों में खड़े देखा गया। कई श्रद्धालुओं ने कहा कि वे दो घंटे से अधिक समय से संकरे रास्ते पर खड़े हैं और आरोप लगाया कि अधिकारियों ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के बारे में कोई व्यवस्था नहीं की।

हम सभी को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और हमारी सहायता के लिए कोई अधिकारी नहीं है। इधर, धामी सरकार ने भी इस वीडियो पर संज्ञान लिया। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने आयुक्त गढ़वाल मंडल को निर्देशित किया कि चार धाम यात्रा की सारी व्यवस्था दुरुस्त की जाएं और समस्त हित धारकों से वार्ता कर समस्या का समाधान निकाला जाए। 

गौर करने वाली बात यह है कि चारधाम यात्रा शुक्रवार से शुरू हो गई है। गढ़वाल हिमालय में यमुनोत्री, केदारनाथ और गंगोत्री मंदिरों के दरवाजे अक्षय तृतीया के अवसर पर भक्तों के लिए खोल दिए गए। यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट जहां सुबह 7 बजे खुले, वहीं गंगोत्री के कपाट दोपहर 12.25 बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी में खुले। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद थे, जबकि लगभग 10,000 श्रद्धालु केदारनाथ के कपाट खुलने के साक्षी बने।

टॅग्स :Char Dham Yatraकेदारनाथउत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामीPushkar Singh Dhami
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

ज़रा हटकेकेदारनाथ में फिर लौटी सर्दी! पट खुलने से पहले धाम बर्फ की चादर में ढका, देखें वायरल वीडियो

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?