Chandrayaan-2: आज आर्बिटर से अलग होगा लैंडर विक्रम चांद के बेहद करीब पहुंचा चंद्रयान-2

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 2, 2019 07:54 IST2019-09-02T07:54:30+5:302019-09-02T07:54:30+5:30

बीते हफ्ते 'चंद्रयान-2' को चांद की चौथी कक्षा में आगे बढ़ाने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इस प्रक्रिया (मैनुवर) के पूरी होने के बाद कहा कि अंतरिक्ष यान की सभी गतिविधियां सामान्य है।

Chandrayaan-2: Today the lander will be separated from the orbiter Chandrayaan-2 reached very close to Vikram Chand | Chandrayaan-2: आज आर्बिटर से अलग होगा लैंडर विक्रम चांद के बेहद करीब पहुंचा चंद्रयान-2

चंद्रयान-2 को 22 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था.

Highlights7 सितंबर को विक्र म की चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करवाई जाएगीचंद्रयान-2 चांद की कक्षा में परिक्रमा करते हुए चंद्रमा की शानदार तस्वीरें भेेज रहा है.

चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए लंबे सफर पर निकले चंद्रयान-2 ने आज एक और अहम पड़ाव पार कर लिया.शाम 6.21 बजे वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-2 को चंद्रमा की पांचवी कक्षा में सफलता पूर्व प्रवेश करवाया.अब सोमवार 2 सितंबर को चांद की पांचवीं कक्षा में परिक्रमा करते हुए ऑर्बिटर से लैंडर विक्र म अलग होगा.

आर्बिटर इसी कक्षा में चांद का चक्कर लगाएगा जबकि लैंडर विक्रम चांद की दो और कक्षा बदल कर चांद के और करीब आ जाएगा . इसके बाद 7 सितंबर को विक्र म की चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करवाई जाएगी. चंद्रयान-2 चांद की कक्षा में परिक्रमा करते हुए चंद्रमा की शानदार तस्वीरें भेेज रहा है.

आर्बिटर से अलग होने के बाद विक्रम लैंडर चांद की नजदीकी परिक्रमा करते हुए उसकी सतह की स्कैनिंग करेगा . इसके गहन अध्ययन के बाद यह तय किया जाएगा कि चंाद की किस जगह पर लैंडर की लैंडिंग करवाई जाए. चंद्रयान-2 को 22 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था.

Web Title: Chandrayaan-2: Today the lander will be separated from the orbiter Chandrayaan-2 reached very close to Vikram Chand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे