लाइव न्यूज़ :

'चंद्रपथ' पर बढ़ा चंद्रयान-2, ISRO वैज्ञानिकों ने महत्वपूर्ण अभियान प्रक्रिया को दिया अंजाम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 14, 2019 08:21 IST

इसरो अब तक 'चंद्रयान-2' को पृथ्वी की कक्षा में ऊपर उठाने के पांच प्रक्रिया चरणों को अंजाम दे चुका है. पांचवें प्रक्रिया चरण को 6 अगस्त को अंजाम दिया गया था. इसके बाद इसरो ने कहा था कि अंतरिक्ष यान के सभी मानक सामान्य हैं. 'कक्षीय उत्थापन' (यान को कक्षा में ऊपर उठाने) की प्रक्रिया को यान में उपलब्ध प्रणोदन प्रणाली के जरिए अंजाम दिया जाता है.

Open in App
ठळक मुद्देISRO ने 'ट्रांस लूनर इंसर्शन' प्रक्रिया को बुधवार तड़के 3 बजे से सुबह 4 बजे के बीच अंजाम दिया. इस अभियान चरण के बाद 'चंद्रयान-2' धरती की कक्षा को छोड़ और चांद की तरफ बढ़ गया.

'चंद्रयान-2' बुधवार को धरती की कक्षा छोड़कर चांद पर पहुंचने के लिए 'चंद्रपथ' पर अपनी यात्रा की. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिक इसे चंद्रपथ पर डालने के लिए महत्वपूर्ण अभियान प्रक्रिया 'ट्रांस लूनर इंसर्शन' (टीएलआई) को भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के 3 बजे से सुबह 4 बजे के बीच अंजाम दिया.

इसरो ने कहा कि चंद्रयान-2 के 20 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने और 7 सितंबर को इसके चंद्र सतह पर उतरने की उम्मीद है. भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के अध्यक्ष के. सिवन ने सोमवार को बताया था कि 14 अगस्त को तड़के करीब 3.30 बजे हम 'ट्रांस लूनर इंजेक्शन' नामक अभियान प्रक्रिया को अंजाम देने जा रहे हैं.  इस अभियान चरण के बाद 'चंद्रयान-2' धरती की कक्षा को छोड़ और चांद की तरफ बढ़ गया. 20 अगस्त को हम चंद्र क्षेत्र में पहुंचेंगे.'' उन्होंने कहा, ''उसके बाद हमने चांद के आस-पास सिलसिलेवार अभियान प्रक्रियाओं को अंजाम देने की योजना बनाई है और अंतत: 7 सितंबर को हम चांद पर इसके दक्षिणी ध्रुव के नजदीक उतरेंगे.''

इसरो अब तक 'चंद्रयान-2' को पृथ्वी की कक्षा में ऊपर उठाने के पांच प्रक्रिया चरणों को अंजाम दे चुका है. पांचवें प्रक्रिया चरण को 6 अगस्त को अंजाम दिया गया था. इसके बाद इसरो ने कहा था कि अंतरिक्ष यान के सभी मानक सामान्य हैं. 'कक्षीय उत्थापन' (यान को कक्षा में ऊपर उठाने) की प्रक्रिया को यान में उपलब्ध प्रणोदन प्रणाली के जरिए अंजाम दिया जाता है.

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनचंद्रयान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया