लाइव न्यूज़ :

चंद्रयान-2 मिशन रॉकेट प्रक्षेपण का हुआ पूर्वाभ्यास, 22 जुलाई को किया जाएगा लॉन्च

By स्वाति सिंह | Updated: July 21, 2019 09:23 IST

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण 22 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर करेगा। इससे पहले इसरो के दूसरे मून मिशन चंद्रयान-2 को 15 जुलाई को लॉन्च किया जाना था

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रयान-2 का प्रक्षेपण 21 या 22 जुलाई को किया जाएगा।इसरो के दूसरे मून मिशन चंद्रयान-2 को 15 जुलाई को लॉन्च किया जाना था

इसरो ने अपने चंद्रयान-2 मिशन के राकेट जीएसएलवी मार्क-3 के प्रक्षेपण का पूर्वाभ्यास शनिवार को पूरा कर लिया। इसरो ने आज देर रात यह घोषणा करते हुए बताया कि पूर्वाभ्यास के दौरान सभी प्रणालियों ने सामान्य रूप से काम किया। 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण 22 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर करेगा। इससे पहले इसरो के दूसरे मून मिशन चंद्रयान-2 को 15 जुलाई को लॉन्च किया जाना था लेकिन तकनीकी खराबियों के चलते इसे रोक लिया गया। इस बात की जानकारी इसरो ने ट्वीट करके दी है।

अगर चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण 21 या 22 जुलाई को हुआ तो ऐसे में उसकी यात्रा 4 दिन आगे बढ़ जाएगी। यानि वह 10 या 11 सितंबर को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचेगा। बता दें कि भारत ने सोमवार तड़के श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से होने वाले दूसरे चंद्रमा मिशन, चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण तकनीकी खामी के चलते तय समय से लगभग एक घंटे पहले रद्द कर दिया। आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले छह दशकों में से 109 चंद्रमा मिशनों में 61 सफल हुए हैं और 48 विफल रहे। चंद्रमा मिशनों पर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के डेटाबेस ने यह आंकड़े सामने रखे हैं।

1958 से लेकर 2019 तक भारत के साथ ही अमेरिका, यूएसएसआर (अब रूस), जापान, यूरोपीय संघ और चीन ने विभिन्न चंद्रमा मिशनों को लॉन्च किया है।

चंद्रमा तक पहले मिशन की योजना 17अगस्त 1958 में अमेरिका ने बनाई थी लेकिन ‘पायनियर 0’ का प्रक्षेपण असफल रहा। सफलता छह मिशन के बाद मिली। पहला सफल चंद्रमा मिशन लूना 1 था जिसका प्रक्षेपण सोवियत संघ ने चार जनवरी,1959 को किया था। 

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम