लाइव न्यूज़ :

कौशल विकास निगम मामला: चंद्रबाबू नायडू को स्वास्थ्य आधार पर हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2023 12:29 IST

चंद्रबाबू नायडू के स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। उन्हें अपनी आंखों का ऑपरेशन कराना है। कोर्ट ने इसी बात को देखते हुए यह फैसला दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देचंद्रबाबू नायडू को हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहतआंध्र प्रदेश की हाई कोर्ट ने उन्हें 4 हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी हैपूर्व मुख्यमंत्री को आंखों का ऑपरेशन कराना है, इसी को देखते हुए कोर्ट ने यह फैसला दिया है

अमरावती:आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने मंगलवार को तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश कौशल विकास निगम में कथित घोटाला मामले में चार हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत दे दी। अदालत ने स्वास्थ्य आधार पर पूर्व मुख्यमंत्री को जमानत दी है। नायडू की ओर से पेश हुए वकीलों ने कोर्ट को सूचित किया कि उन्हें मोतियाबिंद (आखों का) का ऑपरेशन कराना है। 

कोर्ट ने नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई की तारीख 10 नवंबर तय की। नायडू कौशल विकास निगम से धन के दुरुपयोग के आरोप में वर्तमान में राजामहेंद्रवरम जेल में बंद हैं। आरोप है कि इस कथित घोटाले की वजह से राजकोष को 300 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।

पूर्व मुख्यमंत्री नायडू को नौ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने कहा कि नायडू को 28 नवंबर या उससे पहले राजामहेंद्रवरम में केंद्रीय जेल के अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण करना होगा। नायडू को 9 सितंबर 2023 को 3 हजार 300 करोड़ रुपए कौशल विकास निगम मामला में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। 

बता दें कि पुलिस सुबह 3 बजे ही उनके आवास पहुंच गई थी। लेकिन समर्थकों के हंगामें की बीच पुलिस को गिरफ्तार करने लगभग तीन घंटे लग गए। इस साल मार्च में आंध्र प्रदेश पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने मामले की जांच शुरू की थी।

जांच में भारतीय रेलवे यातायात सेवा के पूर्व अधिकारी अरजा श्रीकांत, जो 2016 में एपीएसएसडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) थे, को नोटिस दिया गया था, जो एक आरोपी से सरकारी गवाह बने और तीन आईएएस अधिकारियों के बयान के आधार पर किया गया था।

टॅग्स :आंध्र प्रदेशएन चन्द्रबाबू नायडूJagan Mohan Reddyतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?