लाइव न्यूज़ :

Chandigarh Mayor Election: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले चंडीगढ़ मेयर ने दिया इस्तीफा, AAP छोड़ बीजेपी में शामिल हुए 3 पार्षद

By अंजली चौहान | Updated: February 19, 2024 07:28 IST

कांग्रेस और आप ने मेयर चुनाव के पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर मेयर चुनाव के दौरान मतपत्रों को विकृत करने का आरोप लगाया था।

Open in App

Chandigarh Mayor Election: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले चंडीगढ़ मेयर मनोज सोनकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रविवार रात को भारतीय जनता पार्टी के मेयर के पद से इस्तीफा देने के बाद चंडीगढ़ मेयर चुनाव विवाद में नया मोड़ आ गया है। यह इस्तीफा ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट में हाल ही में हुए मेयर चुनावों में अनियमितताओं का आरोप लगाने वाली याचिका पर सुनवाई होने वाली है।

वहीं, आज आदमी पार्टी के तीन पार्षदों - पुनम देवी, नेहा मुसावत और गुरचरण काला अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ "नाखुशी" का हवाला देते हुए रविवार रात को भाजपा में शामिल हो गए।

चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि मनोज सोनकर ने नगर निगम आयुक्त को अपना इस्तीफा सौंप दिया। मल्होत्रा ने कहा, "महापौर (मनोज सोनकर) ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मेयर चुनाव का मामला न्यायालय में विचाराधीन है; सुप्रीम कोर्ट कल इस पर फैसला करेगा।"

यह तब हुआ जब कांग्रेस और आप ने मेयर चुनाव के पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर मतपत्रों को विकृत करने का आरोप लगाया था। 30 जनवरी को मतगणना प्रक्रिया के दौरान आठ वोटों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करते हुए मसीह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिस पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाया था।

मसीह के अनुसार, वोटों की गिनती के दौरान, मनोज सोनकर को 16 वोट मिले, AAP-कांग्रेस गठबंधन के कुलदीप ढालोर को 12 वोट मिले, जबकि कुल 36 वोटों में से आठ अवैध घोषित किए गए।

5 फरवरी को, सुप्रीम कोर्ट ने मसीह को फटकार लगाते हुए कहा था कि यह स्पष्ट है कि उन्होंने मतपत्रों को विरूपित किया है और उन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए, यह कहते हुए कि उनका कृत्य लोकतंत्र की "हत्या और मजाक" है। अदालत ने मामले को 19 फरवरी को सूचीबद्ध किया था।

आप को लगा झटका

आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई नेहा मसावत और पूनम देवी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "मैं पीएम मोदी द्वारा किए गए कार्यों से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हुई...मैंने आप छोड़ दी है क्योंकि वे एक नकली पार्टी हैं।"

नेहा मुसावत के मुताबिक, आप ने उनसे झूठे वादे किए। उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रेरित होकर आज मैं बीजेपी में शामिल हुई हूं।''

इसके साथ, मेयर चुनाव के लिए 36 सदस्यीय सदन में भाजपा के पास 19 वोटों का बहुमत होगा, जबकि आप-कांग्रेस गठबंधन के पास 17 वोट बचेंगे।

टॅग्स :चंडीगढ़सुप्रीम कोर्टBJPआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे