लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़: फर्जी छापेमारी के आरोप में सीबीआई के चार अधिकारी गिरफ्तार, उगाही के इरादे से आईटी कम्पनी पर छापेमारी की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2022 11:32 IST

अधिकारियों ने बताया कि ये चारों आरोपी अधिकारी बुधवार को कथित तौर पर ‘‘तलाशी’’ के लिए चंडीगढ़ गए थे, जबकि ये वहां तैनात ही नहीं थे। उनके पास इस अभियान को अंजाम देने के लिए कोई आधिकारिक आदेश भी नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि कम्पनी के कर्मचारियों ने शक होने पर उन्हें घेर लिया और पुलिस को बुलाया।चंडीगढ़ पुलिस ने इस संबंध में सेक्टर 26 थाने में डीडीआर दर्ज किया है।सीबीआई ने कहा कि आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नई दिल्ली:चंडीगढ़ पुलिस ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के चार अधिकारियों को एक आईटी कम्पनी पर, उगाही करने के इरादे से फर्जी छापेमारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ये चारों आरोपी अधिकारी बुधवार को कथित तौर पर ‘‘तलाशी’’ के लिए चंडीगढ़ गए थे, जबकि ये वहां तैनात ही नहीं थे। उनके पास इस अभियान को अंजाम देने के लिए कोई आधिकारिक आदेश भी नहीं था।

अधिकारियों ने बताया कि कम्पनी के कर्मचारियों ने शक होने पर उन्हें घेर लिया और पुलिस को बुलाया। घटना गेट नंबर 3, पुलिस लाइन सेक्टर 26 के पास दोपहर करीब ढाई बजे हुई। चंडीगढ़ पुलिस ने इस संबंध में सेक्टर 26 थाने में डीडीआर दर्ज किया है।

सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी की नीति ‘‘भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने‘‘ की है जिसके तहत आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

(भाषा से इनपुट के साथ)

टॅग्स :चंडीगढ़हरियाणासीबीआईHaryana Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?