लाइव न्यूज़ :

Kuldeep Bishnoi: कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने दिया इस्तीफा, कल होंगे भाजपा में शामिल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 3, 2022 13:51 IST

Kuldeep Bishnoi: कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि कांग्रेस अपनी विचारधारा से भटक गई है, अब इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय वाली पार्टी नहीं रही।

Open in App
ठळक मुद्दे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुझे इस्तीफा देने की चुनौती दी थी और मैंने उनकी चुनौती स्वीकार की।कल बीजेपी ज्वाइन करूंगा। आप से निवेदन है कि आप दिल्ली के बीजेपी हेड ऑफिस पहुंचे।चार बार के विधायक और दो बार के सांसद पहले से ही पार्टी से नाराज चल रहे थे।

चंडीगढ़ः कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने हरियाणा के आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को सौंप दिया है। वह गुरुवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे।

विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद कुलदीप बिश्नोई ने चंडीगढ़ में कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुझे इस्तीफा देने की चुनौती दी थी और मैंने उनकी चुनौती स्वीकार की। मैं उन्हें आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने और जीतने की चुनौती देता हूं। कल बीजेपी ज्वाइन करूंगा। आप से निवेदन है कि आप दिल्ली के बीजेपी हेड ऑफिस पहुंचे।

आदमपुर से मौजूदा विधायक बिश्नोई (53) ने विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को अपना इस्तीफा सौंपा। बिश्नोई के इस्तीफे के बाद अब हिसार जिले की आदमपुर सीट पर उपचुनाव कराना होगा। कांग्रेस ने जून में हुए राज्यसभा चुनाव में बिश्नोई के 'क्रॉस वोटिंग' करने के बाद उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था।

चार बार के विधायक और दो बार के सांसद पहले से ही पार्टी से नाराज चल रहे थे। इस साल की शुरुआत में उन्हें कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रमुख पद पर नियुक्त ना किए जाने के बाद उन्होंने बगावती तेवर अपना लिए थे। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई दूसरी बार कांग्रेस से नाता तोड़ रहे हैं। पार्टी से अलग होने के बाद करीब छह साल पहले ही वह दोबारा कांग्रेस से जुड़े थे।

टॅग्स :कुलदीप बिश्नोईकांग्रेसBJPभूपेंद्र सिंहमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?