लाइव न्यूज़ :

चंदन मित्रा को पत्रकारिता तथा राजनीति में उनके योगदान के लिए याद रखा जाएगा: ममता

By भाषा | Updated: September 2, 2021 16:00 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मशहूर पत्रकार चंदन मित्रा के निधन पर दुख प्रकट किया। ममता ने कहा कि मित्रा को पत्रकारिता और राजनीति में उनके योगदान के लिए याद रखा जाएगा। दिवंगत नेता के बेटे कुशन मित्रा ने बताया कि चंदन कुछ दिनों से बीमार थे और बुधवार रात को उन्होंने अंतिम सांस ली। ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, “श्री चंदन मित्रा के निधन से दुखी हूं। पत्रकारिता जगत और राजनीति में उनके योगदान के लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवदेनाएं।” उन्होंने एक अन्य वक्तव्य में कहा कि 65 वर्षीय मित्रा पायोनियर समाचार पत्र के प्रधान संपादक थे और इससे पहले स्टेट्समैन, टाइम्स ऑफ इंडिया, संडे ऑब्जर्वर और हिंदुस्तान टाइम्स जैसे अखबारों से जुड़े रहे थे। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “वह समाज और खबरों का ब्योरा रखने वाले व्यक्ति थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में एक स्थान रिक्त हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?