लाइव न्यूज़ :

चंपावतः उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल लापता, पुलिस, एसओजी और एसडीआरएफ की तीन टीमें खोज में जुटी, जानें क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2022 22:02 IST

कुमाऊं के आयुक्त दीपक रावत ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी नरेंद्र भंडारी को सर्विलांस और सीसीटीवी सहित अन्य माध्यमों से उपजिलाधिकारी की तलाश के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की तीन टीमें चन्याल की खोज में जुट गई हैं।सुरक्षाकर्मी जब सुबह उनके घर पहुंचा तो उसे ताला लगा मिला।मोबाइल फोन से संपर्क करने पर वह भी बंद मिला। इस पर उसने इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारी को दी।

चंपावतः उत्तराखंड के चंपावत जिले में उपजिलाधिकारी, सदर अनिल चन्याल लापता हो गए हैं। कोतवाली चंपावत में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस, एसओजी और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की तीन टीमें चन्याल की खोज में जुट गई हैं।

 

उधर कुमाऊं के आयुक्त दीपक रावत ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी नरेंद्र भंडारी को सर्विलांस और सीसीटीवी सहित अन्य माध्यमों से उपजिलाधिकारी की तलाश के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने बताया कि उपजिलाधिकारी, सदर के साथ सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड रमेश राम ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि शनिवार शाम उपजिलाधिकारी ने उनसे और वाहन चालक को जाने के लिए और सोमवार को आने को कहा था।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मी जब सुबह उनके घर पहुंचा तो उसे ताला लगा मिला, मोबाइल फोन से संपर्क करने पर वह भी बंद मिला। इस पर उसने इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारी को दी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में जब चन्याल के आवास का ताला तोड़ा गया तो वहां सब कुछ सामान्य था अलबत्ता उनका फोन मेज पर रखा था और उसके साथ एक पर्ची थी जिसपर लिखा था कि इसे जिलाधिकारी के यहां जमा करा देना। इसके बाद सुरक्षा कर्मी की ओर से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गयी।

सूत्रों के अनुसार, उपजिलाधिकारी पिछले कुछ दिनो से तनाव में थे और 15 दिन के अवकाश पर जाना चाहते थे, लेकिन दैवीय आपदा के चलते पर् प्रदेश में अवकाश लेने पर रोक लगी थी। पिथौरागढ के गंगोलीहाट तहसील के रहने वाले चन्याल का परिवार कुछ वर्षों से हल्द्वानी में रह रहा है। उनके परिजनों और रिश्तेदारों से भी पुलिस और प्रशासन ने संपर्क किया, लेकिन उनसे भी उनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

टॅग्स :उत्तराखण्डPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत