लाइव न्यूज़ :

'कुछ हिंदू भी मजार पर जाते हैं, हम रोकने वाले कौन?' धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर जारी विवाद पर बोले चंपत राय

By शिवेंद्र राय | Updated: January 23, 2023 14:03 IST

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने और लोगों को चमत्कार के नाम पर बेवकूफ बनाने का आरोप है। नागपुर की अंध श्रद्धा निर्मूलन संस्था ने उन पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर जारी विवाद पर चंपत राय का बयान आया हैकुछ लोगों के पास जन्म से ही ईश्वरीय शक्तियां आती हैं - चंपत रायजिसकी श्रद्धा हो वो जाएं और न हो तो न जाएं - चंपत राय

नई दिल्ली: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और उनकी कथित चमत्कारी शक्तियों को लेकर मचे हंगामे के बीच विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय का बयान सामने आया है। चंपत राय ने कहा है कि  कुछ लोगों के पास जन्म से ही ईश्वरीय शक्तियां आती हैं और जिसकी श्रद्धा हो वो जाएं और न हो तो न जाएं।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय ने आगे कहा, "ईश्वर ने किसी को इस तरह की जन्मजात शक्ति का आशीर्वाद दिया है कि वह दूसरे लोगों के मन को समझ सकता है। कुछ हिंदू भी मजार जाते हैं। अगर वहां किसी को शांति मिलती है तो हम उसे रोकने वाले कौन होते हैं? धर्म, श्रद्धा का विषय है।"

क्या है मामला

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम मंदिर के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने और लोगों को चमत्कार के नाम पर बेवकूफ बनाने का आरोप है। नागपुर की अंध श्रद्धा निर्मूलन संस्था ने उन पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया है। अंध श्रद्धा निर्मूलन संस्था के आरोपों के बाद से ही ये मामला सुर्खियों में है और हर जगह इसकी चर्चा देखी-सुनी जा सकती है।

फिलहाल धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रामकथा करा रहे हैं और वहीं से अपने विरोधियों और आलोचकों पर निशाना साध रहे हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि ये सब कुछ सनातन धर्म पर हमला करने के लिए किया जा रहा है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि उन्होंने जब से सनातन धर्म के लिए घर वापसी का मुद्दा उठाया है तब से आये दिन षड़यंत्र किए जा रहे हैं। 

इस पूरे विवाद में अब राजनेताओं की भी एंट्री हो चुकी है और लगातार बयानबाजी भी हो रही है। हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अगर धीरेंद्र शास्त्री इतने ही चमत्कारी हैं तो क्यों नहीं जोशीमठ को बचा लेते है? वहीं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वरके समर्थन में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि कुछ लोगों ने सनातन धर्म और आध्यात्मिक गुरुओं के खिलाफ बोलने का जिम्मा उठाया है। 

टॅग्स :Champat Raiमध्य प्रदेशभूपेश बघेलगिरिराज सिंहGiriraj Singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?