लाइव न्यूज़ :

Chaitra Navratri: उत्तराखंड में 824 महिलाओं को एएनएम पद पर नियुक्ति, सीएम धामी ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2023 20:04 IST

Chaitra Navratri: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयोजित एक कार्यक्रम में 187 महिलाओं को एएनएम पद के नियुक्ति पत्र प्रदान किए। एएनएम पर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के साथ ही गर्भवती महिलाओं व शिशुओं की देखभाल करने तथा उनका पंजीकरण करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है।

Open in App
ठळक मुद्देजिलों में महिलाओं को स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में नियुक्त किया गया। महिलाओं को 30 प्रतिक्षत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है।आगामी 10 साल के रोडमैप पर कार्य किया जा रहा है।

Chaitra Navratri: उत्तराखंड में नवसंवत्सर और चैत्र नवरात्रि शुरू होने के मौके पर बुधवार को 824 महिलाओं को एएनएम (ऑग्जिलरी नर्स मिडवाइफरी) पद पर नियुक्ति दी गयी । प्रदेश में नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाए जा रहे चैत्र नवरात्रि के अवसर पर विभिन्न जिलों में महिलाओं को स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में नियुक्त किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयोजित एक कार्यक्रम में 187 महिलाओं को एएनएम पद के नियुक्ति पत्र प्रदान किए। एएनएम पर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के साथ ही गर्भवती महिलाओं व शिशुओं की देखभाल करने तथा उनका पंजीकरण करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है।

धामी ने सभी एएनएम को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के सुदूर गांवों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इन महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्रों में नियुक्ति प्रदान की जा रही है । मातृ शक्ति को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में अपनी सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए धामी ने कहा कि राज्य में महिलाओं को 30 प्रतिक्षत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के सरकार के लक्ष्य में हमारी मातृशक्ति का सहयोग एवं आशीर्वाद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सभी विभागों द्वारा आगामी 10 साल के रोडमैप पर कार्य किया जा रहा है।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि आज नियुक्ति पाने वाली एएनएम अगले पांच साल तक प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं देंगी और इनकी नियुक्ति के साथ ही प्रदेश में इनकी उपलब्धता 92 प्रतिशत हो गयी है । उन्होंने कहा ​कि मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की कमी को दूर करने के लिए जल्द ही 171 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की जा रही है।

मंत्री ने बताया कि इसके अलावा जल्द ही पासआउट हो रहे 300 एमबीबीएस डॉक्टरों को भी जल्द ही नियुक्ति पत्र दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढीकरण के लिए राज्य सरकार का प्रयास है कि 2024 तक प्रदेश में एमबीबीएस डॉक्टरों की शत प्रतिशत नियुक्ति हो जाए। 

टॅग्स :उत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामीनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष