लाइव न्यूज़ :

लोकमत में कभी यह सोच नहीं रही कि हमारा कौन कॉम्पीटीटर है...कॉमपीटीशन खबरों की होनी चाहिए- बोले लोकमत मीडिया समूह के चेयरमैन विजय दार्डा

By आजाद खान | Updated: April 2, 2023 17:26 IST

'लोकमत नेशनल मीडिया कॉन्क्लेव' में बोलते हुए लोकमत मीडिया ग्रुप के एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन विजय दर्डा ने कहा है कि लोकमत देश का पहला मीडिया हाउस है जो किसी भी अखबार के अच्छे पत्रकारों को हर साल सम्मानित करता है।

Open in App
ठळक मुद्दे'लोकमत नेशनल मीडिया कॉन्क्लेव' में विजय दर्डा ने मीडिया में कॉम्पीटीटर को लेकर बोला है। उन्होंने कहा है कि लोकमत में कभी भी यह भूमिका नहीं रही है कि हमारा कॉम्पीटीटर कौन है। उनके अनुसार, मीडिया में केवल कॉमपीटीशन खबरों की ही होनी चाहिए।

मुंबई:नागपुर में 'लोकमत नेशनल मीडिया कॉन्क्लेव' की शुरुआत हो चुकी है। कॉन्क्लेव को इस समय लोकमत मीडिया ग्रुप के एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन डॉ.विजय दर्डा संबोधन कर रहे है। वे मीडिया में प्रतिद्वंद्वी या कॉम्पीटीटर के बारे में बोल रहे है और इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि लोकमत में कभी यह भूमिका नहीं रही है कि कौन हमारा प्रतिद्वंद्वी कौन है? 

हर साल करते है अच्छे पत्रकारों को सम्मानित- विजय दर्डा

उनके अनुसार, मीडिया को केवल कॉमपीटीशन खबरों की होनी चाहिए, ऐसा उनका मानना है और ये बात उनके पिता जी लोकमत के संस्थापक संपादक जवाहरलाल दर्डा ने उन्हें सिखाई है। उन्होंने आगे कहा यही कारण है कि हम लोगों के जो 1974 और 1971 के दो एडिटर, उन संपादकों के नाम हम महाराष्ट्र के किसी भी अखबार में काम करने वाले अच्छे पत्रकारों को हर साल सम्मानित करते है। विजय दर्डा ने आगे कहा है कि यह परंपरा हम ने हर साल कायम रखी है।

लोकमत मीडिया ग्रुप के एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन के मुताबिक, इस तरह से किसी भी पत्रकारों को सम्मानित करने वाला देश का पहला मीडिया हाउस लोकमत है। उन्होंने यह भी कहा है कि न केवल पत्रकार बल्कि हमें अखबार बांटने वाले हॉकरों को भी सम्मानित किया है और उनकी भी मूर्ती बनावाई है। 

इस कॉन्क्लेव में 300 से अधिक पत्रकारों ने लिया है हिस्सा

बता दें कि 'लोकमत नेशनल मीडिया कॉन्क्लेव' का यह पहला आयोजन है। यह कॉन्क्लेव लोकमत मीडिया समूह द्वारा आयोजन किया गया है जिसमें विदर्भ के 300 से अधिक पत्रकार शामिल हुए है। इसका आयोजन वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी एवं लोकमत के संस्थापक संपादक जवाहरलाल दर्डा की जन्मशताब्दी एवं लोकमत नागपुर संस्करण के स्वर्ण महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य हुआ है।  

टॅग्स :लोकमत नेशनल कॉन्क्लेवलोकमत नागपुरनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेराष्ट्रतेज-राष्ट्रप्राण-राष्ट्रध्वज!, विदर्भ के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज को मुख्यमंत्री ने राष्ट्र को किया समर्पित, नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में लगाया गया भव्य तिरंगा, फोटो

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप