लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार का पश्चिम बंगाल सरकार से अनुरोध, बांग्लादेश में फंसे निवासियों को प्रवेश की अनुमति दें

By भाषा | Updated: August 10, 2020 05:12 IST

ढाका स्थित मिशन ने एक बार फिर सूचित किया है कि पेत्रापोल-बेनापोल एकीकृत जांच चौकी के जरिए 2,399 लोग बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल लौटना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र ने बांग्लादेश में फंसे नागरिकों को प्रवेश की अनुमति देने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार से दोबारा अनुरोध किया है।मार्च में लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही पश्चिम बंगाल के 2680 निवासी बांग्लादेश में फंसे हुए हैं।

कोलकाता। केंद्र ने पश्चिम बंगाल सरकार से दोबारा अनुरोध किया है कि वह मार्च में लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही बांग्लादेश में फंसे राज्य के 2,680 निवासियों को प्रवेश की अनुमति दे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ सप्ताह पहले भी केंद्र सरकार ने इसी तरह का अनुरोध किया था, जिसके मद्देनजर बांग्लादेश से सटी छह में से दो जमीनी सीमाओं के जरिए नागरिकों को प्रवेश देने की बात कही गई थी।

विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विक्रम दोरईस्वामी ने राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को लिखे पत्र में कहा, ''हमारे ढाका स्थित मिशन ने एक बार फिर सूचित किया है कि पेत्रापोल-बेनापोल एकीकृत जांच चौकी के जरिए 2,399 लोग बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल लौटना चाहते हैं। इसी तरह, अन्य 281 नागरिक फुलबारी-बंगलाबंध जमीनी सीमा के जरिए लौटने की मांग कर रहे हैं।''

इसमें कहा गया कि बांग्लादेश में फंसे लोग बेहद खराब हालात में रह रहे हैं। वे लोग विद्यालय परिसर और पार्कों में आश्रय लेने को मजबूर हैं। इनमें से अधिकतर लोग श्रमिक हैं जोकि पड़ोसी देश में अपने रिश्तेदारों से मिलने गए हुए थे। इस बीच, मंत्रालय ने रेलवे को भी लिखा है कि वह बांग्लादेश से लोगों को वापस लाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाने के विकल्प पर विचार करे।

टॅग्स :पश्चिम बंगालबांग्लादेशममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं