लाइव न्यूज़ :

Omicron: ओमीक्रोन को लेकर केंद्र ने बजाई खतरे की घंटी, राज्यों से कहा- जरूरत पड़ने पर लगाएं जिलेवार प्रतिबंध

By रुस्तम राणा | Updated: December 27, 2021 14:13 IST

केंद्र ने सोमवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक आदेश जारी कर यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि स्थानीय या जिला प्रशासन स्थिति के आधार पर कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए उचित उपाय करें।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को एक दिन में आए हैं ओमीक्रोन के सर्वाधिक 156 मामलेदेश में ओमीक्रोन से संक्रमित लोगों की संख्या 578, 151 हुए ठीक

देश में ओमीक्रोन के तेजी से बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार ने खतरे की घंटी बजाई है। केंद्र ने सोमवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक आदेश जारी कर यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि स्थानीय या जिला प्रशासन स्थिति के आधार पर कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए उचित उपाय करें।

अपने आदेश में, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि राज्य कोरोनोवायरस के नए और अत्यधिक तेजी से फैल रहे ओमिक्रोन वैरिएंट के खतरे के मद्देनजर चल रहे त्योहारी सीजन के दौरान आवश्यकतानुसार स्थानीय या जिले स्तर पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर सकते हैं। 

गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को सावधानी बरतने की सलाह दी और उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कोविड-19 के इस नए वैरिएंट को लेकर सावधानी और सतर्कता "सभी स्तरों पर" बनी रहे। इससे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ओमीक्रोन से सावधान और सतर्क रहने की हिदायत दी थी। 

बता दें कि सोमवार को भारत में ओमीक्रोन के एक दिन में सर्वाधिक 156 मामले सामने आए हैं और इसी के साथ देश में कोरोना वायरस के इस नए स्वरूप से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 578 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि ओमीक्रोन से संक्रमित 578 लोगों में से 151 ठीक हो गए हैं या विदेश चले गए हैं।

ओमीक्रोन के संक्रमण के ये मामले 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सामने आए हैं। दिल्ली में सर्वाधिक 142, इसके बाद महाराष्ट्र में 141, केरल में 57, गुजरात में 49, राजस्थान में 43 और तेलंगाना में 41 मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय के सुबह आठ बजे के आकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 6,531 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,47,93,333 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 75,841 हो गई है। इस दौरान 315 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,79,997 हो गई है।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरसगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30-34 साल के करियर में केवल एक ही पदोन्नति?, सीआईएसएफ के 500 से अधिक निरीक्षकों ने “निष्पक्ष” कैडर समीक्षा की मांग की

भारतवंदे मातरम के लिए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, हर किसी को पालन करना अनिवार्य; जानें

भारतजनगणना 2027ः पहला चरण एक अप्रैल से 30 सितंबर के बीच, गृह मंत्रालय ने कहा-फरवरी 2027 में आबादी की गणना

भारतकांस्टेबल भर्ती में पूर्व अग्निवीरों का कोटा 10 से बढ़ाकर 50 फीसदी, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ परीक्षा में की घोषणा, आयु सीमा में 5 साल तक की छूट

भारतNowgam Police Station Blast: नौगाम थाने में कैसे हुआ ब्लास्ट? गृह मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos