लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार के सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर रोक से इनकार, कहा- अभी मामले में जल्दबाजी की जरूरत नहीं

By विनीत कुमार | Updated: April 30, 2020 13:34 IST

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अभी कोरोना के संकट के बीच कोई सेंट्रल विस्टा योजना पर कुछ करने नहीं जा रहा है। इसलिए जल्दबाजी की जरूरत नहीं है। साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा कि ऐसी ही एक याचिका पहले से कोर्ट में है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने Central Vista Project पर फिलहाल रोक लगाने से इनकार कियाकोर्ट ने कहा- अभी कोविड-19 की परिस्थिति में वैसे भी कोई काम नहीं हो रहा, इसलिए जल्दबाजी जरूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की प्रस्तावित सेंट्रल विस्टा योजना पर फिलहाल रोक लगाने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस परियोजना को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए ये फैसला दिया। करीब 20 हजार करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के तहत केंद्र सरकार की योजना दिल्ली के लुटियन जोन में नया संसद भवन सहित अन्य केंद्र सरकार से जुड़े अन्य अहम कार्यालयों में बदलाव की है।

चीफ जस्टिस एसए बोबडे ने इस मामले में सुनवाई के दौरान कहा, 'इस प्रोजेक्ट के खिलाफ ऐसी ही एक याचिका कोर्ट में लंबित है। कोविड-19 परिस्थिति के समय कोई भी अभी कुछ करने नहीं जा रहा है और इसलिए इसमें कोई जल्दबाजी की बात नहीं है।' बता दें कि इस मामले में राजीव सूरी पहले ही एक याचिका दायर कर चुके हैं जो अभी कोर्ट में लंबित है।  

बता दें कि केंद्र सरकार ने लुटियंस दिल्ली में सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास को क्रियान्वित करने के लिये 20 मार्च, 2020 को भूमि उपयोग परिवर्तन मंजूर करने की अधिसूचना जारी की थी। याचिकाकर्ता का तर्क है कि ये अनुच्छेद 21 के तहत एक नागरिक के जीने के अधिकार के विस्तारित संस्करण का उल्लंघन है। 

याचिकाकर्ता के अनुसार ये परियोजना लोगों को खुले और ग्रीन स्पेस के आनंद से वंचित कर देगी। वहीं, इस मामले में सरकार की ओर से सुनवाई में पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, 'संसद बनाया जा रहा है...इससे किसी को आपत्ति क्यों होनी चाहिए।'

बहरहाल, इस मामले में चीफ जस्टिस बोबडे सहित जस्टिस अनुरुद्ध बोस की दो जजों की बेंच ने सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की। बताते चलें कि हाल में सोनिया गांधी सहित कुछ और विपक्षी नेताओं ने ये बात कही थी कि मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार को इस योजना को टाल देना चाहिए। विपक्षी नेताओं के अनुसार परियोजना से जुड़े पैसे का इस्तेमाल मौजूदा संकट से निपटने में किया जाना चाहिए।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टशरद अरविंद बोबडे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप