लाइव न्यूज़ :

आप सरकार, पार्टी विधायकों को केंद्रीय जांच एजेंसियों ने ‘क्लीन चिट’ दी: केजरीवाल

By भाषा | Updated: December 4, 2019 06:15 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल के प्रारंभ में होने वाले हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि अर्थव्यवस्था में मंदी का दिल्ली पर कोई असर नहीं पड़ा। 

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों के खिलाफ कई मामलों का जिक्र कर रहे थे।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आप नेताओं के पीछे केंद्रीय जांच एजेंसियों को लगा देने का आरोप लगाया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करने वाली है और आप सरकार और पार्टी के विधायकों को सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों एवं न्यायपालिका से भी ‘‘क्लीन चिट’’ मिली है।

मुख्यमंत्री 2015 में दिल्ली सचिवालय में उनके कार्यालय पर सीबीआई के छापे और लोक निर्माण विभाग मंत्री सत्येंद्र जैन समेत अपने कैबिनेट मंत्रियों और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों के खिलाफ कई मामलों का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कई छापे और मामलों के बावजूद, दिल्ली के मंत्रियों और आप विधायकों को सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग और यहां तक कि न्यायपालिका से ‘‘क्लीन चिट’’ मिली है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आप नेताओं के पीछे केंद्रीय जांच एजेंसियों को लगा देने का आरोप लगाया और कहा कि लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल के प्रारंभ में होने वाले हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि अर्थव्यवस्था में मंदी का दिल्ली पर कोई असर नहीं पड़ा। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी