लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से भारतीयों को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी केंद्र सरकार : सिंधिया

By भाषा | Updated: August 18, 2021 13:57 IST

Open in App

अफगानिस्तान में तालिबान के फिर से सत्ता में आने के मद्देनजर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि केंद्र सरकार वहां से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए ‘वंदे भारत मिशन’ की तरह सभी प्रयास करेगी। गौरतलब है कि पिछले साल कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के निलंबन के बाद विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा वंदे भारत मिशन चलाया गया था। सिंधिया अपनी ‘जन आर्शीवाद यात्रा’ के तहत मंगलवार शाम को मध्यप्रदेश के शाजापुर पहुंचे थे। उन्होंने देर रात पत्रकारों से कहा, ‘‘भारत सरकार एअर इंडिया या भारतीय वायु सेना के विमानों से, जैसे भी संभव होगा अपने नागरिकों को अफगानिस्तान से वापस लाएगी। जैसा हमने वंदे भारत मिशन में किया था।’’ सिंधिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने गत शुक्रवार को अफगानिस्तान से अपने नागरिकों की निकासी शुरू की थी। निकासी की यह प्रक्रिया तीन दिनों तक जारी रही। लेकिन सोमवार की सुबह भारत से एक उड़ान काबुल के लिए जाने वाली थी तब वहां हवाई अड्डे पर गोलीबारी के बाद नोटेम (नोटिस टू एयरमेन, इसके जरिये काबुल के ऊपर का पूरा एयरस्पेस बंद कर दिया गया था) का नोटिस प्राप्त हुआ। इसलिए सोमवार को निकासी प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि सोमवार देर रात से सरकार प्रयासों में जुटी रही और बाद में भारतीय वायुसेना का एक विमान मंगलवार को काबुल गया और भारतीय नागरिकों को वापस लाया। उड्डयन मंत्री ने कहा, ‘‘हम अफगानिस्तान से अपने सभी नागरिकों को वापस लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगें। हमने पहले भी वंदे भारत मिशन में ऐसा किया था।’’ मध्यप्रदेश के देवास में मंगलवार सुबह अपनी जन आर्शीवाद यात्रा शुरू करने के बाद सिंधिया देर शाम को शाजापुर पहुंचे। इन यात्राओं के जरिए केंद्र सरकार में नव नियुक्त मंत्री लोगों तक पहुंच रहे हैं और केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बता रहे हैं। सिंधिया के अलावा केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल ने भी मंगलवार को ग्वालियर जिले का दौरा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

भारतMP हाईकोर्ट पीठ ने शाजापुर कलेक्टर को लगाई फटकार, हलफनामा देने का आदेश

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

भारतAtal Pension Yojana: केंद्र सरकार ने 2031 तक बढ़ाई अटल पेंशन योजना की, जानें कैसे और किसे मिलेगा इसका लाभ

भारतग्वालियर में ‘अभ्युदय: मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट’ का आयोजन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंच से की सीएम डॉ. मोहन यादव की जबरदस्त तारीफ

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो