लाइव न्यूज़ :

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को मिली 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा, सीआरपीएफ के कमांडो 24 घंटे रहेंगे तैनात

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 9, 2024 16:01 IST

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सशस्त्र कमांडो देश भर में यात्रा के दौरान सीईसी कुमार के साथ रहेंगे। इससे उनकी आधिकारिक व्यस्तताओं के दौरान बढ़ी हुई सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को मिली 'जेड' श्रेणी की सुरक्षालगभग 40-45 सशस्त्र कमांडो की एक टुकड़ी 24 घंटे तैनात रहेगीकेंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में सीआरपीएफ को जिम्मेदारी सौंपी है

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों से पहले केंद्र सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार की सुरक्षा को बढ़ाकर 'जेड' श्रेणी कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) पर संभावित खतरों के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। जेड सुरक्षा कवर के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के लगभग 40-45 सशस्त्र कमांडो की एक टुकड़ी 24 घंटे सीईसी कुमार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैनात रहेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में सीआरपीएफ को जिम्मेदारी सौंपी है।

 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सशस्त्र कमांडो देश भर में यात्रा के दौरान सीईसी कुमार के साथ रहेंगे। इससे उनकी आधिकारिक व्यस्तताओं के दौरान बढ़ी हुई सुरक्षा सुनिश्चित होगी। यह निर्णय केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा खतरे की धारणा रिपोर्ट तैयार करने के बाद आया है। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के लिए मजबूत सुरक्षा उपायों की सिफारिश की गई थी।

यह कदम आम चुनाव शुरू होने से कुछ दिन पहले उठाया गया है, जो 19 अप्रैल से शुरू होने वाला है। राजीव कुमार 1984 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। वह 1 सितंबर 2020 को चुनाव आयुक्त बने थे और 15 मई, 2022 को 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त किए गए।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में पहले चरण में 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर मतदान होगा। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीट पर मतदान होगा। सात मई को तीसरे चरण में, 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 94 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। चौथे चरण में 13 मई को 10 राज्यों के 96 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। पांचवें चरण में 20 मई को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीट पर मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीट पर मतदान होगा। सातवें और अंतिम चरण में एक जून को आठ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीट पर मतदान होगा। परिणाम 4 जून को आएगा।

टॅग्स :चुनाव आयोगलोकसभा चुनाव 2024सीआरपीएफRajiv Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?