केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नौकरशाहों का किया तबादला, कई अधिकारी के विभाग बदले, यहां देखें अधिकारियों की लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 19, 2022 10:24 PM2022-11-19T22:24:03+5:302022-11-19T22:26:22+5:30

तमिलनाडु संवर्ग के वर्ष 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी विभु नायर वर्तमान में वाणिज्य विभाग में भारत व्यापार संवर्धन संगठन के कार्यकारी निदेशक के पद पर हैं।

Central government transferred senior bureaucrats see list officers here delhi odisha tamilnadu | केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नौकरशाहों का किया तबादला, कई अधिकारी के विभाग बदले, यहां देखें अधिकारियों की लिस्ट

श्रीराम तरणीकांति को गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है।

Highlightsसुमिता डावरा को उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग में विशेष सचिव (लॉजिस्टिक) के रूप में नियुक्त किया गया है।वरिष्ठ नौकरशाहों के विभाग बदले गए हैं। श्रीराम तरणीकांति को गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है।

नई दिल्लीः केंद्र सरकार द्वारा शनिवार को वरिष्ठ स्तर पर नौकरशाहों के तबादले के तहत वरिष्ठ नौकरशाह विभु नायर को विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गयी है।

तमिलनाडु संवर्ग के वर्ष 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी विभु नायर वर्तमान में वाणिज्य विभाग में भारत व्यापार संवर्धन संगठन के कार्यकारी निदेशक के पद पर हैं। उनके अलावा, सुमिता डावरा को उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग में विशेष सचिव (लॉजिस्टिक) के रूप में नियुक्त किया गया है।

कपड़ा मंत्रालय में विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) शांतमनु का तबादला कर उन्हें उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है। ओडिशा कैडर के 1991 बैच के आईएएस अधिकारी संजय रस्तोगी को रसायन और उर्वरक मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है।

वह वर्तमान में वस्त्र मंत्रालय में विकास आयुक्त (हथकरघा) के पद पर कार्यरत हैं। अंतर राज्य परिषद सचिवालय में अतिरिक्त सचिव श्रीराम तरणीकांति को गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ नौकरशाहों के भी विभाग बदले गए हैं। 

Web Title: Central government transferred senior bureaucrats see list officers here delhi odisha tamilnadu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे