बिना देरी किसानों की मांगें माने केंद्र सरकार : गहलोत
By भाषा | Updated: December 12, 2020 18:42 IST2020-12-12T18:42:49+5:302020-12-12T18:42:49+5:30

बिना देरी किसानों की मांगें माने केंद्र सरकार : गहलोत
जयपुर, 12 दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को बिना देरी के किसानों की मांगें माननी चाहिए। किसान केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर आंदेालन कर रहे हैं।
गहलोत ने ट्वीट किया, ''मुझे इस बात की खुशी है कि अभी तक किसान आंदोलन बहुत शांतिपूर्वक रहा है। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। दिल्ली-जयपुर हाइवे पर भी किसान लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें केंद्र के सामने रखें और शांति बनाए रखें।''
उन्होंने लिखा, ''केंद्र सरकार को बिना और देरी किए किसानों की मांगें माननी चाहिए।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।