लाइव न्यूज़ :

राफेल विवाद: केंद्र सरकार ने जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए मांगा वक्त, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2019 11:35 IST

Rafale Review Petition Case: चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने मोदी सरकार के से कहा है कि कोर्ट के साथ हाइड एंड सीक का खेल क्यों खेल रहे हैं? जानें क्या है पूरा मामला...

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने राफेल पुनिर्विचार याचिका मामले की मंगलवार को होने वाली सुनवाई टालने की मांग की है।सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को सुनवाई स्थगित करने के पत्र को मामले के पक्षों तक भेजने की अनुमति दे दी है।

केंद्र सरकार ने राफेल पुनिर्विचार याचिका मामले की सुनवाई टालने की मांग की है। सरकार का कहना है कि उसे जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए वक्त चाहिए इसलिए मंगलवार को प्रस्तावित सुनवाई टाल दी जाए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। केंद्र ने राफेल मामले पर पुनर्विचार पर सुनवाई स्थगित करने के पत्र को प्रसारित करने के लिए उच्चतम न्यायालय की सहमति मांगी है। केंद्र ने याचिकाओं पर जवाब दाखिल करने की जरूरत को आधार बताया है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को सुनवाई स्थगित करने के पत्र को मामले के पक्षों तक भेजने की अनुमति दे दी है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने मोदी सरकार से कहा कि कोर्ट के साथ हाइड एंड सीक का खेल क्यों खेल रहे हैं? चीफ जस्टिस ने कहा कि केंद्र के वकील जवाबी हलफनामा दाखिल करना चाहते हैं लेकिन ये नहीं बता रहे कि वो राफेल मामले में कल दोपहर होने वाली सुनवाई में हलफनामा दाखिल करना चाहते हैं।

इससे पहले केंद्र को झटका देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले में अपने फैसले पर पुनर्विचार के लिये लीक दस्तावेजों को आधार बनाने की अनुमति दे दी और उन दस्तावेजों पर ‘विशेषाधिकार’ होने की केंद्र की प्रारंभिक आपत्तियों को खारिज कर दिया।

केंद्र ने कहा था कि तीन विशेषाधिकार वाले दस्तावेज अनधिकृत तरीके से रक्षा मंत्रालय से हासिल किये गए और याचिकाकर्ताओं ने शीर्ष अदालत के 14 दिसंबर 2018 के फैसले के खिलाफ अपनी पुनर्विचार याचिकाओं के समर्थन में इनका इस्तेमाल किया। न्यायालय ने अपने उस फैसले में फ्रांस से 36 राफेल विमानों की खरीद को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया था।

समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :राफेल सौदासुप्रीम कोर्टनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए