लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार ने कुछ गैस मास्क, सर्जिकल ब्लेड को निर्यात प्रतिबंध की सूची से हटाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2020 16:55 IST

सरकार ने चीन में जानलेवा कोरोना वायरस के फैलने के बीच पिछले महीने सभी प्रकार के निजी सुरक्षा उपकरणों मसलन एन-95 मास्क और लोगों वायु में मौजूद कणों से सुरक्षित करने में इस्तेमाल होने वाले मास्क के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे आठ फरवरी को सरकार ने सर्जिकल मास्क और दस्तानों को प्रतिबंध की सूची से हटाया था।विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की अधिसूचना के अनुसार अब आठ और उत्पादों को निर्यात प्रतिबंध सूची से हटाया गया है।

केंद्र सरकार ने कुछ प्रकार के गैस मास्क और सर्जिकल ब्लेड सहित आठ उत्पादों को निर्यात प्रतिबंध सूची से हटा दिया है। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।

सरकार ने चीन में जानलेवा कोरोना वायरस के फैलने के बीच पिछले महीने सभी प्रकार के निजी सुरक्षा उपकरणों मसलन एन-95 मास्क और लोगों वायु में मौजूद कणों से सुरक्षित करने में इस्तेमाल होने वाले मास्क के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था।

इससे पहले आठ फरवरी को सरकार ने सर्जिकल मास्क और दस्तानों को प्रतिबंध की सूची से हटाया था। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की अधिसूचना के अनुसार अब आठ और उत्पादों को निर्यात प्रतिबंध सूची से हटाया गया है। इन उत्पादों का आसानी से निर्यात किया जा सकेगा।

इन उत्पादों में नेत्रों से संबंधित उत्पाद (सिर्फ चिकित्सा चश्मे को छोड़कर), सर्जिकल ब्लेक, नॉन वोवन शू कवर, एयरमेन, डाइवरों, पर्वतारोहियों या दमकल कर्मियों द्वारा सांस लेने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों, जहरीली भाप, धुएं और गैस से बचाव वाले गैस मास्क, हाई डेन्सिटी पालिएथिलीन (एचडीपीई), तिरपाल-प्लास्टिक तिरपाल, पीवीसी कन्वेयर बेल्ट और बायोप्सी पंच आदि शामिल हैं। 

टॅग्स :दिल्लीनरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमणअमित शाहकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील