लाइव न्यूज़ :

SC/ST कर्मियों को प्रमोशन में मिलेगा आरक्षण: केंद्र सरकार

By भाषा | Updated: June 16, 2018 12:35 IST

आदेश के अनुसार, केंद्र सरकार के संबंधित विभागों के अतिरिक्त राज्य सरकारों को भी मामले में जरूरी कार्रवाई करने की सलाह दी गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 16 जून: केंद्र ने शुक्रवार को सभी विभागों और राज्य सरकारों से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणी से जुड़े कर्मचारियों के लिए पदोन्नति में आरक्षण लागू करने को कहा। यह कदम इस संबंध में उच्चतम न्यायालय के हालिया फैसले के बाद आया है। कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश में कहा, 'केंद्र सरकार के मंत्रालयों के कैडर नियंत्रक प्राधिकारों , विभागों और केंद्रशासित प्रदेशों को उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप पदोन्नति करनी है।' 

आदेश में कहा गया है कि पदोन्नति के हर आदेश में इस शर्त का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिये कि पदोन्नति उच्चतम न्यायालय द्वारा आगे दिये जाने वाले आदेश पर निर्भर करेगी। आदेश के अनुसार , केंद्र सरकार के संबंधित विभागों के अतिरिक्त राज्य सरकारों को भी मामले में जरूरी कार्रवाई करने की सलाह दी गई है।एक अधिकारी ने बताया कि कार्मिक मंत्रालय का आदेश केंद्र और राज्य सरकारों के साथ काम करने वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणी के कर्मचारियों पर लागू होगा।

शीर्ष अदालत ने पांच जून को केंद्र को कानून के अनुसार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणी से जुड़े कर्मचारियों के लिये पदोन्नति में आरक्षण के लिये कदम उठाने की अनुमति दे दी थी।

टॅग्स :आरक्षणनरेंद्र मोदीएससी-एसटी एक्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए