लाइव न्यूज़ :

प्याज की जमाखोरी को लेकर सरकार एक्शन की तैयारी में, आलू-टमाटर के दाम भी दिखा रहे आंख, देखिए लिस्ट

By एसके गुप्ता | Updated: October 28, 2020 19:21 IST

प्याज पर स्टॉक लिमिट 25 मैट्रिक टन और फुटकर विक्रेता पर 2 मैट्रिक टन लगाई थी। जिसके बाद से मंडियों में व्यापारी किसान से प्याज नहीं खरीद रहे हैं। नासिक की लासलगांव मंडी में तो व्यापारी सरकार के इस आदेश का विरोध जता रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्याज का तय लिमिट से ज्यादा स्टॉक रखने वाले जमाखोरों के खिलाफ एक्शन करने की तैयारी की है।प्याज की एकदम से बढ़ी आवक घटने लगी है। जिससे प्याज सहित आलू और टमाटर के दामों में भी उछाल दिखने लगा है।कृषि वैज्ञानिकों से मंडियों में नई फसल की आवक के बारे में अनुमानित आंकडे मांगे गए थे।

नई दिल्लीः प्याज पर स्टॉक लिमिट के बाद भी मंडी में आढ़तियों की मनमानी और हड़ताल के मद्देनर केंद्र ने राज्य सरकारों से मीटिंग कर प्याज का तय लिमिट से ज्यादा स्टॉक रखने वाले जमाखोरों के खिलाफ एक्शन करने की तैयारी की है।

केंद्र ने पिछले सप्ताह मंडी व्यापारियों के लिए प्याज पर स्टॉक लिमिट 25 मैट्रिक टन और फुटकर विक्रेता पर 2 मैट्रिक टन लगाई थी। जिसके बाद से मंडियों में व्यापारी किसान से प्याज नहीं खरीद रहे हैं। नासिक की लासलगांव मंडी में तो व्यापारी सरकार के इस आदेश का विरोध जता रहे हैं।

इसके बाद मंडियों में प्याज की एकदम से बढ़ी आवक घटने लगी है। जिससे प्याज सहित आलू और टमाटर के दामों में भी उछाल दिखने लगा है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हाल ही में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई थी। इसमें कृषि वैज्ञानिकों से मंडियों में नई फसल की आवक के बारे में अनुमानित आंकडे मांगे गए थे।

इसमें यह जानकारी दी गई है कि हरी सब्जियां दिवाली के बाद से मंडियों में बहुतायत में आने लगेगी। जहां तक प्याज और आलू की नई फसल मंडियों में पहुंचने की बात है तो आलू की खुदाई शुरू हो चुकी है। इस साल कर्नाटक महाराष्ट्र में लगातार बारिश और बाढ़ के कारण इस बार प्याज की फसल को काफी नुकसान हुआ है।

मंडियों में कम आवक और प्याज व्यापारियों के ज्यादा स्टॉक रखने के कारण भी प्याज के भाव में बढ़ोत्तरी हुई है। फिलहाल दिल्ली एनसीआर में प्याज 70 से 100 रुपए किलो बिक रहा है। फरवरी तक नई आवक आने के बाद ही आलू-प्याज के दाम गिरेंगे।

फुटकर बाजार में पुराना आलू 45 से 50 रुपये प्रति किलो में मिल रहा है तो नया आलू 60 रुपये प्रति किलोग्राम तक में मिल रहा है। टमाटर भी 50 से 70 रुपए किलो बिक रहा है।

बॉक्स  :

सब्जी  -  थोक -     रेट  -      खुदरा (रुपये प्रति किलो में)

प्याज  -   50-55  -  80-100 

आलू (पुराना)- 30-35     -    40-50

आलू (नया)  -      40-45   -   60

टमाटर - 36          -  50-70

टॅग्स :प्याज प्राइसदिल्लीमुंबईभारत सरकारपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी