लाइव न्यूज़ :

सिर्फ बंगाल नहीं भेजे जा रहे केंद्रीय बल, चुनावी राज्यों में तैनाती सामान्य परिपाटी : ईसी

By भाषा | Updated: February 22, 2021 17:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 फरवरी चुनाव आयोग (ईसी) ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय पुलिस बल विशेष रूप से पश्चिम बंगाल नहीं भेजे जा रहे हैं बल्कि सभी चुनावी राज्यों में उनकी तैनाती की जा रही है। साथ ही आयोग ने ध्यान दिलाया कि यह कई दशकों से चल रही नियमित प्रक्रिया है।

चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय पुलिस बल (सीपीएफ)नियमित रूप से उन सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में भेजे जाते है जहां लोकसभा या विधानसभा चुनाव होने हैं।

आयोग ने कहा, ‘‘केंद्रीय पुलिस बलों को नियमित रूप से अग्रिम क्षेत्रीय अधिकार के लिए लोकसभा व विधानसभा वाले राज्‍यों में भेजा जाता है, विशेषकर उन गंभीर और नाजुक क्षेत्रों में जिन्‍हें सावधानीपूर्वक की गई अग्रिम समीक्षा में चिन्हित किया जाता है और जिनके बारे में राजनीतिक दलों और अन्‍य इकाइयों सहित विभिन्‍न स्रोतों से पुख्‍ता फीडबैक प्राप्‍त होता है।’’

चुनाव निकाय कहा कि यह परिपाटी 1980 के दशक से चल रही है।

आयोग ने कहा कि उसके संज्ञान में आया है कि मीडिया के कुछ वर्गों में पश्चिम बंगाल में विशेष रूप से केन्‍द्रीय पुलिस बल भेजने की खबर छपी है।।

बयान में कहा गया है, ‘‘2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी सभी राज्‍यों व केन्‍द्रशासित प्रदेशों में केंद्रीय बल भेजे गए थे। इसी प्रकार केंद्रीय बल उन सभी राज्‍यों में भेजे जा रहे हैं जहां चुनाव होने है। वर्तमान मामले में केंद्रीय पुलिस बल सभी चार राज्‍यों-असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केन्‍द्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में भेजे गए हैं। इन राज्‍यों में चुनाव होने वाले हैं।’’

आयोग ने कहा कि केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती के लिए आदेश एक ही दिन यानी 16 फरवरी को मुख्‍य सचिवों, पुलिस महानिदेशकों तथा मुख्‍य निर्वाचन अधिकारियों को जारी किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग