केंद्रीय भाजपा टीम संगठनात्मक बैठक करने के लिए त्रिपुरा पहुंची

By भाषा | Published: June 16, 2021 08:37 PM2021-06-16T20:37:17+5:302021-06-16T20:37:17+5:30

Central BJP team reaches Tripura to hold organizational meeting | केंद्रीय भाजपा टीम संगठनात्मक बैठक करने के लिए त्रिपुरा पहुंची

केंद्रीय भाजपा टीम संगठनात्मक बैठक करने के लिए त्रिपुरा पहुंची

अगरतला, 16 जून भाजपा के केन्द्रीय नेताओं की एक टीम राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष के नेतृत्व में पार्टी के राज्य नेतृत्व के साथ संगठनात्मक बैठक करने के लिए बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर अगरतला पहुंची।

टीम में असम और त्रिपुरा के लिए भाजपा के संगठनात्मक सचिव फणींद्रनाथ शर्मा, पूर्वोत्तर महासचिव (संगठन) अजय जामवाल और राज्य पर्यवेक्षक विनोद सोनकर हैं। दिन में उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष माणिक साहा और सभी जिलों के पार्टी अध्यक्षों से मुलाकात की।

टीम मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, उनके कैबिनेट सहयोगियों और राज्य के दो सांसदों प्रतिमा भौमिक और रेबती त्रिपुरा से भी मुलाकात करेगी।

भाजपा प्रवक्ता नबेंदु भट्टाचार्य ने बताया, ‘‘बैठकों का उद्देश्य पार्टी के संगठन को मजबूत करना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये सभी नियमित बैठकें हैं। पार्टी चाहती है कि नेता महामारी के दौरान अधिक सक्रिय रहें और लोगों तक पहुंचें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘त्रिपुरा के लोग लोकतांत्रिक रूप से जागरूक हैं। उन्होंने प्रवासी पक्षियों की तरह बाहर से क्षेत्रीय दलों को त्रिपुरा में आते देखा है। इसके अलावा, लोग बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा की गई चुनाव बाद की हिंसा को देख रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Central BJP team reaches Tripura to hold organizational meeting

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे