लाइव न्यूज़ :

महामारी से निपटने के लिए केन्द्र पूर्वोत्तर को 1,300 करोड़ रुपये का पैकेज देगी

By भाषा | Updated: August 17, 2021 18:49 IST

Open in App

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए केन्द्र सरकार पूर्वोत्तर राज्यों को 1,300 करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज देगी। पूर्वोत्तर राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ गुवाहाटी में कोविड-19 हालात की समीक्षा करने के दौरान मंडाविया ने कहा कि यह पैकेज दवाओं की खरीद, ऑक्सीजन आपूर्ति बेहतर बनाने और स्थानीय तथा जिला स्तरीय अस्पतालों में बिस्तरों (सामान्य, आईसीयू और बच्चों के लिए) की संख्या बढ़ाने के लिए है। समीक्षा बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में मंत्री ने कहा, ‘‘इस धन का उपयोग क्षेत्र में राज्यों द्वारा टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए भी किया जाएगा। भारत सरकार राज्यों को पर्याप्त टीका उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।’’ पूर्वोत्तर में महामारी की दूसरी लहर के लंबा खिंचने के संबंध में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश के अन्य हिस्सों के मुकाबले क्षेत्र में दूसरी लहर अपने चरम पर देरी से पहुंची, इस कारण उसके धीमा पड़ने में भी समय लग रहा है। मंडाविया ने कहा, ‘‘पिछले दो सप्ताह में पूर्वोत्तर में भी संक्रमण के मामलों में कमी आयी है और यह अच्छा संकेत है। सभी राज्यों ने दूसरी लहर से निपटने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं और अब यह समाप्त हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: पीएम मोदी ने गुवाहाटी में भारत के पहले नेचर-थीम वाले एयरपोर्ट टर्मिनल का किया उद्घाटन

भारतAssam: गुवाहाटी में कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग, 24 घंटों से ज्यादा समय से बुझाने की कोशिश, कई एजेंसियां बचाव कार्य में जुटी

बॉलीवुड चुस्कीZubeen Garg Death Case: NEIF महोत्सव के आयोजक और प्रबंधक दिल्ली में गिरफ्तार, जुबिन गर्ग मौत मामले में आरोपियों को गुवाहाटी लाया गया

बॉलीवुड चुस्कीZubin Garg Last Rites: जुबिन गर्ग के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी फैन्स की भीड़, गुवाहाटी एयरपोर्ट पर पार्थिव शरीर को देखने हजारों लोग जुटे

भारतकौन हैं न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली और न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार?, पटना-गुवाहाटी उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप