लाइव न्यूज़ :

जोधपुर में मेगा टैक्सटाइल पार्क की स्थापना के लिए केंद्र सहयोग करे : गहलोत

By भाषा | Updated: October 1, 2021 20:37 IST

Open in App

जयपुर, एक अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की मेगा इन्वेस्टमेंट टैक्सटाइल पार्क योजना (मित्रा) के तहत जोधपुर के कांकाणी में मेगा टैक्सटाइल पार्क स्थापित करने की दिशा में भारत सरकार से सहयोग का अनुरोध किया है।

गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार राजस्थान को वस्त्र आधारित उद्योगों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रही है और इस पार्क के लिए एक हजार एकड़ भूमि तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में मेगा टैक्सटाइल पार्क के स्थापित होने से प्रदेश के वस्त्र उद्योग को और मजबूती मिल सकेगी।

गहलोत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के सचिव उपेन्द्र प्रसाद सिंह एवं राज्य के उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में इस पार्क को जल्द स्वीकृति देने के लिए केंद्र सरकार के स्तर परसमन्वय एवं सहयोग की आशा व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर से जुड़ाव, बेहतर कनेक्टिविटी, कच्चे माल, लाजिस्टिक एवं श्रम संसाधन की पर्याप्त उपलब्धता आदि आवश्यकताओं को यह क्षेत्र पूरा करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के वस्त्र उत्पादन एवं निर्यात में राजस्थान का प्रमुख स्थान है। राज्य में बड़ी संख्या में वस्त्र एवं परिधान निर्माण की इकाइयां संचालित हैं। इनसे विदेशी मुद्रा अर्जन के साथ ही बड़ी तादाद में लोगों को रोजगार मिल रहा है।

एक सरकारी बयान में गहलोत ने कहा कि प्रदेश में बाड़मेर रिफाइनरी के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। राज्य सरकार इससे जुड़े क्षेत्र को पेट्रो एवं पेट्रोकेमिकल्स आधारित उद्योगों के हब के रूप में स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए विकसित किए जा रहे पेट्रोलियम, केमिकल्स एवं पेट्रोकेमिकल्स इनवेस्टमेन्ट रीजन (पीसीपीआईआर) में इन उद्योगों के अन्य उत्पादों पर आधारित टेक्निकल टेक्सटाइल सेक्टर के विकास की भी व्यापक संभावनाएं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी