लाइव न्यूज़ :

केंद्र कर्नाटक सरकार को बर्खास्त करने की तैयारी में, अदालत का रुख करेगी कांग्रेस

By शीलेष शर्मा | Updated: July 19, 2019 03:52 IST

कानूनी दांवपेंच में फंसी कर्नाटक सरकार को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सत्ताबल, धनबल, के आधार पर मोदी सरकार राज्यों की चुनी हुई सरकारों को गिराने में जुटी है.

Open in App

कर्नाटक में कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली सरकार को बर्खास्त करने के लिए तैयारियां शुरू हो गयी हैं. उधर कांग्रेस सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की रोशनी में व्हिप लागू ना किए जाने की पाबंदी को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में अपील दाखिल दायर करने की तैयारी में है. 

कानूनी दांवपेंच में फंसी कर्नाटक सरकार को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सत्ताबल, धनबल, के आधार पर मोदी सरकार राज्यों की चुनी हुई सरकारों को गिराने में जुटी है.

पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संविधान के दसवें शेड्यूल  का हवाला दिया और कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में दायर मामले में कांग्रेस पार्टी कोई पक्ष नहीं थी फिर उसके व्हिप के अधिकार पर पाबंदी कैसे लगाई जा सकती है. 

सुरजेवाला ने अप्रत्यक्ष रुप से सर्वोच्च न्यायालय पर भी हमला किया और कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का फैसला सीधे-सीधे संविधान के दसवें शेड्यूल का उल्लंघन है उनका तर्क था कि संविधान में स्पष्ट है कि विधायिका और न्यायपालिका के अपने-अपने अधिकार क्षेत्र है अत: अदालत विधायिका के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप नहीं कर सकती. उन्होंने पूछा कि कांग्रेस की गैर मौजूदगी में सर्वोच्च न्यायालय ने किस आधार पर व्हिप के अधिकार को कैसे गैर प्रभावी कर दिया. 

कांग्रेस ने यह भी सवाल उठाया कि व्हिप की गैर मौजूदगी में विश्वास मत कैसे हो सकता है. क्योंकि राजनीतिक दलों को व्हिप जारी करने का संवैधानिक अधिकार है जिससे उस वंचित नहीं किया जा सकता. 

इन तमाम तथ्यों के आधार पर कांग्रेस सर्वोच्च न्यायालय में कर्नाटक कांग्रेस की ओर से अपील दायर करने की तैयारी कर रही है जिसका उल्लेख पार्टी के नेता सिद्धारैम्या  ने विश्वास मत पर चल रही बहस के दौरान किया है.  सूत्र बताते है कि भाजपा और मोदी सरकार इससे पहले कि सिद्धारैम्या अदालत का रुख करें उससे पहले प्रदेश के राज्यपाल से रिपोर्ट मंगाकर कुमारस्वामी सरकार को बर्खास्त कर दिया जाए.

टॅग्स :कर्नाटक सियासी संकटकर्नाटककांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?