लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने चक्रवात के प्रभाव को कम करने में सरकार के प्रयासों की तारीफ की: नारायणसामी

By भाषा | Updated: November 28, 2020 19:57 IST

Open in App

पुडुचेरी, 28 नवंबर पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रशासित प्रदेश में चक्रवात 'निवार' के प्रभावों को कम करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की प्रशंसा की।

नारायणसामी ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने चक्रवात के प्रभावों से निपटने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि एक अनुमान के तहत फसलों और बुनियादी ढाचों को करीब 400 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और उन्होंने इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र लिखा है और 100 करोड़ रुपये की अंतरिम राहत की मांग की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों नेताओं ने कोविड-19 के रोकथाम के लिए भी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की तारीफ की।

उन्होंने कहा कि जैसे ही बाजार में इसका टीका उपलब्ध होगा, उनकी सरकार सभी लोगों को मुफ्त में टीका देना सुनिश्चित करेगी।

नारायणसामी ने विपक्षी पार्टी एआईएनआरसी, अन्नाद्रमुक और भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि चक्रवात संकट के समय ये लोग ‘सक्रिय नहीं’ थे लेकिन अब सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार की निंदा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे ऐसा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कर रहे हैं। वहीं पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने चक्रवात और उसके बाद की परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस, लोक निर्माण विभाग और विभिन्न विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत अधिक खबरें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?