लाइव न्यूज़ :

वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराने पर बोले मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार- कोई जल्दबाजी नहीं, इंतजार करेंगे

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 29, 2023 13:17 IST

राहुल गांधी को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराने के सवाल पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि कोई जल्दबाजी नहीं है, निचली अदालत ने अपील के लिए एक महीने का समय दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि एक सीट खाली होने पर उपचुनाव कराने के लिए हमारे पास छह महीने का समय है।उन्होंने कहा कि ट्रायल कोर्ट ने न्यायिक उपाय के लिए 30 दिन का समय दिया है।उन्होंने कहा कि हम प्रतीक्षा करेंगे।

नई दिल्ली: कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को राज्य विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। राहुल गांधी को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराने के सवाल पर कुमार ने कहा कि कोई जल्दबाजी नहीं है, निचली अदालत ने अपील के लिए एक महीने का समय दिया है।

उन्होंने कहा, "एक सीट खाली होने पर उपचुनाव कराने के लिए हमारे पास छह महीने का समय है। ट्रायल कोर्ट ने न्यायिक उपाय के लिए 30 दिन का समय दिया है। इसलिए हम प्रतीक्षा करेंगे।" बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी होगी, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 20 अप्रैल है तथा नामांकन 24 अप्रैल तक वापस लिए जा सकते हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि राज्य में एक चरण में 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी। राजीव कुमार ने कहा कि कर्नाटक में 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से मतदान करने की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग हमेशा की तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष और प्रलोभन मुक्त चुनाव सुनिश्चित करेगा।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :राहुल गांधीवायनाड लोकसभा सीटचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?