लाइव न्यूज़ :

सिंघु बॉर्डर पर ‘लिंचिंग’ की घटना के बाद विरोध स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे: किसान नेता

By भाषा | Updated: October 16, 2021 18:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर सिंघु बॉर्डर पर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या को लेकर आलोचना झेल रहे किसान नेताओं ने शनिवार को कहा कि वे प्रदर्शन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर तथा स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ाकर सुरक्षा चौकस करेंगे और इस घटना का केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

निहंगों के एक समूह ने सिखों के धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के आरोप में दलित खेतिहर मजदूर लखबीर सिंह (36) की शुक्रवार को कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। सिंह का शव सिंघु सीमा विरोध स्थल पर एक पुलिस बैरिकेड से बंधा मिला था। उनका बायां हाथ कटा हुआ था और शव पर धारदार हथियारों से किए गए 10 से अधिक घाव मिले थे।

इस संबंध में सरबजीत नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसे एक सप्ताह की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे किसान संघों के सामूहिक संगठन संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर घटना से खुद को अलग कर लिया था और कहा था कि वह यह स्पष्ट करना चाहता है कि ''घटना के दोनों पक्षों'', निहंग समूह और पीड़ित का एसकेएम से कोई संबंध नहीं है।

दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर गाजीपुर में प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान संघ (बीकेयू) ने कहा कि शुक्रवार की घटना के मद्देनजर और अधिक कैमरे लगाए जाएंगे तथा विरोध स्थल पर स्वयंसेवकों की तैनाती में बदलाव किया जाएगा।

बीकेयू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, “अब तक किसान संघों के स्थानीय समूहों से जुड़े स्वयंसेवकों को स्थिति की निगरानी और सुरक्षा संबंधी मुद्दों के समन्वय के लिए विरोध स्थल पर तैनात किया गया था। लेकिन अब यह निर्णय लिया गया है कि ऐसे स्वयंसेवकों को केवल एसकेएम द्वारा विरोध स्थलों पर तैनात किया जाएगा।''

उन्होंने कहा कि यह भी तय किया गया है कि जो समूह या व्यक्ति आंदोलन में भाग ले रहे हैं, लेकिन एसकेएम की नीतियों से अलग विचारधारा रखते हैं, उन्हें विरोध स्थलों को खाली करने या किसानों के समूह के एजेंडे को अपनाने के लिए कहा जाएगा।

एसकेएम में शामिल भारतीय किसान मजदूर महासंघ के किसान नेता अभिमन्यु कुहाड़ ने कहा कि जब भी ऐसी कोई घटना होती है तो किसान संगठन सक्रिय रहता है और जरूरत पड़ने पर अपने सुरक्षा विवरण को संशोधित करता है।

कुहाड़ ने कहा, ''पश्चिम बंगाल की घटना हो या कोई अन्य छोटा मुद्दा, एसकेएम प्रशासन और पीड़ितों की मदद करने के लिए सबसे आगे रहता है। हम अपनी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते रहते हैं और जरूरत पड़ने पर इसमें सुधार करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए