लाइव न्यूज़ :

CBSE 10th Results 2018: प्रकाश जावड़ेकर ने दी 10वीं के छात्रों को बधाई, वेबसाइट स्लो, cbseresults.nic.in पर देखें नतीजे

By धीरज पाल | Updated: May 29, 2018 14:18 IST

CBSE 10th X Results 2018: Cbse.nic.in बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट है। सीबीएसई बोर्ड ने आज कक्षा १० के (CBSE Class 10th Results 2018) नतीजों की घोषणा कर दी है। इस साल सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 10वीं के मैथ का पेपर लीक हुआ था। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा cbseresults.nic.in, examresults.net, results.nic.in पर आसानी से छात्र अपने स्कोर चेक कर सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 29 मई: सेंट्रल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं के रिजल्ट (CBSE 10th Results 2018) की घोषणा कर दी है।  खबरों के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड 10वीं के नतीजे (CBSE Class 10 Result 2018) आज शाम 4 बजे जारी करने वाला था लेकिन नतीजे समय से पहले जारी किए गए। ताजा खबरों के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड ने रिजल्ट (CBSE Results 2018) आज दोपहर करीब 1:30 बजे जारी किया है। छात्र अपने नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट  cbse.nic.in और ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा cbseresults.nic.in, examresults.net, results.nic.in पर आसानी से देख सकते हैं। बता दें कि सीबीएसई ने पहले ही कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर चुका है। बता दें कि वेबसाइट ध्वस्त हो चुकी है। ऐसे में छात्रों को रिजल्ट चेक करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

 वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर सीबीएसई बोर्ड 10वीं में पास हुए छात्रों को बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि सफल होने वालों के लिए बधाई। अब उन छात्रों को नए सत्र में प्रवेश के लिए शुभकामनाएं और कहा कि मुझे यकीन है कि ये छात्र भविष्य में ऐसे ही अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 

 

इन स्टेप्स से CBSE 10th का करें रिजल्ट चेक करे

स्टेप 1- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.nic.in या results.nic.in पर जाएं।स्टेप 2- Class X Exam Results 2018 के लिंक पर क्लिक करें।स्टेप 3- अपना रोल नंबर लिखकर सब्मिट करें। रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।स्टेप 4- रिजल्ट (CBSE Board Results 2018) डाउनलोड कर आप उसका प्रिंटआउट ले सकते है।

गौरतलब है कि इस साल सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के एग्जाम की शुरुआत 5 मार्च से 4 अप्रैल के बीच में एग्जाम आयोजित किए गए। cbse.nic.in ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा examresults.net, results.nic.in पर आसानी से छात्र अपने स्कोर चेक कर सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र गूगल पर भी आसानी से अपने अंक आसानी से देख सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड 10वीं के छात्र ध्यान दें कि वो रिजल्ट घोषित होने के बाद गूगल पर आसानी से स्कोर चेक कर सकते हैं। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्ससीबीएसई.एनआईसी.इनसीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए