लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: CBSE ने प्रभावित इलाकों में गुरुवार को होने वाली परीक्षा स्थगित की

By भाषा | Updated: February 26, 2020 18:23 IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार के आग्रह तथा छात्रों, कर्मचारियों एवं माता पिता को होने वाली कठिनाइयों से बचने के लिए बोर्ड ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के उत्तर पूर्व के हिस्से में कल होने वाली 12 वीं की अंग्रेजी की परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देसीबीएसई ने 12 वीं कक्षा की कल होने वाली अंग्रेजी की परीक्षा उत्तर पूर्व दिल्ली में स्थगित कीउत्तर पूर्व दिल्ली के 73 केंद्रों पर और पूर्वी दिल्ली के सात केंद्रों पर कल होने वाली यह परीक्षा स्थगित की गयी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हिंसा की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार को होने वाली 12 वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा उत्तर पूर्व दिल्ली एवं पूर्वी दिल्ली के कुछ केंद्रों पर स्थगित कर दी है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार के आग्रह तथा छात्रों, कर्मचारियों एवं माता पिता को होने वाली कठिनाइयों से बचने के लिए बोर्ड ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के उत्तर पूर्व के हिस्से में कल होने वाली 12 वीं की अंग्रेजी की परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है।’’

उत्तर पूर्व दिल्ली के 73 केंद्रों पर और पूर्वी दिल्ली के सात केंद्रों पर कल होने वाली यह परीक्षा स्थगित की गयी है। अधिकारी ने बताया, ‘‘दिल्ली के बाकी हिस्सों में परीक्षा कार्यक्रम के अनुरूप ही आयोजित की जाएगी। प्रभावित छात्रों के लिए परीक्षा की अगली तारीख जल्दी ही घोषित की जाएगी।’’

संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में उत्तर पूर्व दिल्ली में पिछले तीन दिनों से जारी हिंसा में कम से कम 22 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 200 घायल हुए हैं। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसाजाफराबाद हिंसासीबीएसईमनीष सिसोदियामानव संसाधन विकास मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया