लाइव न्यूज़ :

CBSE 10th Result 2018: कंफ्यूजन खत्म 29 मई को इस वक्त जारी होगें 10वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 28, 2018 15:41 IST

CBSE class 10 result 2018: सीबीएसई (Central Board of Secondary Education) की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र अपना परीक्षा परिणाम  cbseresults.nic.in, results.nic.in और examresults.net आदि वेबसाइट्स पर भी देख सकते हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 28 मई:  CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड )  10वीं परीक्षा का रिजल्ट 29 मई 2018 को घोषित हो सकता है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक 10वीं (CBSE class 10 Result 2018) परीक्षा  2017-18 के नतीजे 29 मई शाम 4 बजे जारी होगें। छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाईट cbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। 

सीबीएसई बोर्ड (Central Board of Secondary Education) 26 मई को 12वीं के नतीजे घोषित किए थे। इस साल सीबीएसई कक्षा  10वीं की परीक्षाएं ज्यादा चर्चा में रही थी, क्योंकि सीबीएसई बोर्ड के क्लास 10वीं (CBSE Examination Result 2018) का गणित (Math) का पेपर लीक हुआ था। इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं (CBSE Board Class 10 Result 2018) की परीक्षाएं 5 मार्च से 4 अप्रैल के बीच में आयोजित कराई गई थी।  सीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र अपना परीक्षा परिणाम  cbseresults.nic.in, results.nic.in और  examresults.net आदि वेबसाइट्स पर भी देख सकते हैं। 

ऐसे चेक करें नतीजे 

1- : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन सीबीसई की अधिकारिक वेबसाइट  cbse.nic.in खोले।

2- जैसे ही वेबसाइट खुलेगी CBSE Class 10 Results 2018 का नोटिफिकेशन दिखेगा, जिसपर आपको किल्क करना है। 

3- किल्क करने पर यहां आपको  रोल नंबर या नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने का कमांड आएगा। 

4- जैसे ही आप सारी जानकारियां सबमिट कर देंगे, रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा। 

बता दें कि सीबीएसई 10वीं परीक्षा में इस साल (2017-18) में  16.38 लाख छात्र शामिल हुए थे। इसमें  9,67,325 छात्र और  6,71,103 छात्राओं ने एग्जाम दिया है।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्ससीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारतPariksha Pe Charcha 2026: दोहरा जीवन जीते-जीते हम सभी नहीं क्या पाखंडी बन जाते हैं!

भारतPariksha Pe Charcha 2026: सपने न देखना एक क्राइम और सपने देखने ही चाहिए?, पीएम मोदी ने छात्रों से की बात

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर